विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 10:19 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 23 May 2017 04:01 PM (GMT+05:30)

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना झारखंड के बोकारो की है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली
मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

बोकारो, जेएनएन। झारखंड के बोकारो में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के काशीडीह व कोयाटाड में पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। 

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान नक्सलियों ने कई बम विस्फोट किए हैं। भारी मात्रा में गोली के खोखे व अन्य सामान मिला है। मुठभेड़ के चलते ग्रामीणों में दहशत दिखी। घाघरा थाना के सनई टाँगर जंगल में मंगलवार की सुबह कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। यह भी बताया कि किसी तरह का सामान बरामद नहीं हुआ है, जंगल में सर्च अभियान चल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड के हजारीबाग में गत दिनों नक्सलियों की आपसी लड़ाई में छह की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ेंः लेवी के लिए टीएसपीसी में पड़ी फूट, वर्चस्व की लड़ाई में गंवानी पड़ी जान

यह भी पढ़ेंः आपस में भिड़े नक्सली, टीपीसी कमांडर सहित छह की मौत