यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आतंकियों व अलगाववादियों से सख्ती से निपटा जाएगा : सिंह
संवाद सहयोगी, हीरानगर : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी

संवाद सहयोगी, हीरानगर : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ साजिश के तहत कश्मीर के साथ जम्मू व लद्दाख में भी माहौल खराब करना चाहती है। हालांकि केंद्र व राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी। हीरानगर के चजर्था गांव में निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में नंगा हो चुका है। आतंकवादियों व अलगाववादियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
निर्मल सिंह ने कहा कि बलूचिस्तान व सिंध प्रांत में हालात खराब होते जा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कश्मीर में हालात सामान्य करेंगी। पिछले कुछ दिनों में कई शरारती तत्वों को जेल में भरा गया है, जो लगातार माहौल को बिगाड़ रहे थे। भाजपा-पीडीपी का कुछ मुद्दों पर अलग-अलग नजरिया हो सकता है, लेकिन आतंकवाद को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता। 67 वर्षो में जितनी भी सरकारें बनीं, उन्होंने कश्मीर के हालात बिगाड़े। दो वर्ष पूर्व बनी केंद्र सरकार व पंद्रह माह पहले बनी राज्य सरकार पर लोगों का विश्वास जगा है। जम्मू में विकास कार्यो में तेजी आई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। पंडित दीनदयाल ज्योति उज्ज्वल योजना के तहत गरीब परिवारों को बिजली से राहत मिलेगी। बिजली के खंभों व तारों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने हरेक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
