Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पांच दिन में तीन डिग्री लुढ़केगा तापमान

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 15 Nov 2017 03:31 PM (IST)

    प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है, जिससे राज्य में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी हवाएं आगामी 19 नवंबर तक जारी रहेगी।

    हिमाचल में पांच दिन में तीन डिग्री लुढ़केगा तापमान

    शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में उत्तरी पाकिस्तान से सक्रिय पश्चिमी हवाएं मंगलवार को प्रभाव नहीं दिखा पाई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन में प्रदेश में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

     

    मंगलवार को राज्य में दिनभर धूप खिली रही। हालांकि दिनभर चली ठंडी हवाओं के कारण ठंड बरकरार रही। पश्चिमी हवाओं ने राज्य में प्रवेश कर लिया है, लेकिन हवाओं का दबाव अधिक न होने के कारण इनका असर नहीं दिखा। बुधवार को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिला शामिल हैं। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है, जिससे राज्य में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी हवाएं आगामी 19 नवंबर तक जारी रहेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों में जिला शिमला का अधिकतम तापमान 12 से 16 व न्यूनतम तामपान पांच से सात डिग्री, सोलन का अधिकतम तापमान 17 से 21 व न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री जबकि सिरमौर जिला का अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी, लेकिन बारिश होने से सूखी ठंड से निजात मिलेगी।  

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार