हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार
अनुमान के अनुसार पश्चिमी हवाएं का प्रभाव प्रदेश में 18 नवंबर रहेगा। हवाओं के प्रभाव सोमवार से ही असर दिखाना शुरू कर दिया है।
शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश में मंगलवार से बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को प्रदेश में पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगर प्रदेश में ज्यादा दिन तक पश्चिमी हवाओं का दबाव रहा तो इसका असर मध्यम और मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इस वजह से शिमला, कुल्लू, चंबा, डलहौजी, मनाली सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। अनुमान के अनुसार पश्चिमी हवाएं का प्रभाव प्रदेश में 18 नवंबर रहेगा। हवाओं के प्रभाव सोमवार से ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार तक प्रभाव पूरे यौवन में रहेगा, जिससे प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
विभाग ने इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा जिससे ठंडी हवाओं से कुछ हद तक राहत मिली है। इससे न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शिमला से ठंडा ऊना
शीत मरुस्थल के नाम से जाने जाने वाले केलंग में न्यूनतम तापमान सोमवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि सबसे गर्म रहने वाला जिला ऊना का तापमान भी प्रदेश केशिमला, भुंतर, कांगड़ा और से काफी कम चल रहा है। ऊना में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तो शिमला 9.2 व धर्मशाला 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों की अपेक्षा मैदान ज्यादा ठंडे हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।