विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी : हिमाचल में कहीं राहत कहीं अब भी आफत

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 01:27 PM (IST)

नोटबंदी के बाद हिमाचल प्रदेश में भी अब हालात सामान्य होने लगे हैं। लेकिन कई स्थानों में अब भी लोगों की लाइनें एटीएम व बैंकों के बाहर लगी हुई है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : नोटबंदी के बाद हिमाचल प्रदेश में भी अब हालात सामान्य होने लगे हैं। लेकिन कई स्थानों में अब भी लोगों की लाइनें एटीएम व बैंकों के बाहर लगी हुई है। राजधानी शिमला में आज एटीएम व बैंकों के बाहर सामान्य भीड़ नजर आई। तो जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला सहित कई शहरों में एटीएम बंद ही नजर आई।

पढ़ें: नोटबंदी के बाद हिमाचल

ऐसे में लोगों की यहां के बैंकों के बाहर लंबी लंबी कतारें ही लगी हुई है। जिला ऊना में भी ऐसे ही हालात बने हुए है। यहां भी कई एटीएम बंद चल रहे हैं। कुल्लू जिला में भी हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए हैं। यहां भी अधिकतर एटीएम के बाहर कैश न होने की सूचनाएं ही लगी हुई हैं।

पढ़ें: नोटबंदी : हेलीकॉप्टर से किन्नौर भेजा गया 29 करोड़ रुपया

जिला मंडी में हालात अब सामान्य हुए है। यहां एटीएम भी कार्य कर रहे है, वहीं बैंकों के माध्यम से भी कार्य हो रहा है। मंडी में भी शिमला की तरह माइक्रो एटीएम शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी धीरे धीरे हालात सामान्य हो रही हैं। धर्मशाला व कुल्लू में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक परेशान हो रहे हैं। चंबा में भी कैश न होने से लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।

धर्मशाला में विदेशी व सेना के जवान भी लगे लाइनों में, देखें तस्वीरें

देखें तस्वीरें : कहीं सेल्फी का क्रेज, कहीं नोट बदलवाने की टेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।