विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल के कबायली क्षेत्रों में मांग ज्यादा, नकदी कम

By Edited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 12:58 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 10:45 AM (IST)

नोटबंदी का असर हिमाचल प्रदेश के कबायली क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी नोटों की कमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रिकांगपिओ/चंबा/मनाली [जेएनएन] : नोटबंदी का असर हिमाचल प्रदेश के कबायली क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कबायली जिले किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखाओं में अभी तक पूरी नकदी नहीं पहुंच पाई है। नकदी की कमी के कारण बैंक एटीएम में नोट नहीं डाल रहे है, लिहाजा एटीएम तीन दिन से बंद पड़े हैं। रिकांगपिओ, भावानगर के क्षेत्रों में पीएनबी, एसबीआई, केनरा, राज्य सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं है और लगभग सभी के एटीएम है। पीएनबी व एसबीआइ में लोगों को पर्याप्त नकदी नहीं मिल पा रही।

पढ़ें: जनजातीय क्षेत्रों में हेलीकाॅप्टर से पहुंचाएंगे नोट : वीरभद्र सिंह

हालांकि कुछ एटीएम में कैश डाला जा रहा है, लेकिन वह भी एक या दो घंटे में खत्म हो रहा है। लोग जरूरते पूरी करने के लिए सौ के नोट का इंतजार कर रहे है। लोग सुबह ही कामकाज छोड़ कर बैंक से अपने नोट बदलवाने के लिए पहुंच रहे है, लेकिन बैंको में कैश की कमी के कारण दोपहर तक ही नोट बदलने का काउंटर बंद कर दिया जाता है व लोग मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट रहे है। बैंक अधिकारियों के अनुसार, मांग के मुताबिक पैसा नहीं पहुंच रहा है। जो आ रहा है, उसे बांटा जा रहा है।

पढ़ें: हिमाचल में सरकारी व निजी बसों में चलेंगे अभी 500 व 1000 के नोट

चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में बैंक देर शाम तक लेनदेन कर रहे है। शुरू में कैश न होने के कारण बैंको व कबायली क्षेत्रों के हजारो लोगों को दिक्कते झेलनी पड़ी।

पंजाब नेशनल बैंक भरमौर की शाखा में बैंक प्रबंधन द्वारा पुराने नोट न बदलने के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गई है लेकिन होली स्थित शाखा में सोमवार को कैश खत्म होने के बाद मंगलवार को दोबारा से कैश पहुच गया, जिस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। इसके विपरीत भरमौर स्थित एसबीआइ के एटीएम मे कैश नहीं है। एसबीआइ बैंक प्रबंधन का तर्क है कि सौ-सौ के नोट पुराने व धूलभरे होने के कारण मशीन में फंस रहे है। जिस कारण नकदी डालने में दिक्कतें आ रही है।

धर्मशाला में विदेशी व सेना के जवान भी लगे लाइनों में, देखें तस्वीरें

सबसे कम जनसंख्या के लिए जाने जाते कबायली जिला लाहुल-स्पीति के लोग भी अपेक्षाकृत कम दिक्कत में है। जिला मुख्यालय केलंग और उदयपुर मंडल में समस्या कम है। काजा में इंटरनेट व्यवस्था और बिजली ग्रामीणों सहित बैंको के कामकाज को प्रभावित कर रही है। काजा में कागड़ा केद्रीय सहकारी बैक (केसीसी) व स्टेट बैक घाटी वासियों को सेवाएं दे रहे है। काजा के ग्रामीण छेरिंग, टशी और टशी पलकी ने बताया कि उन्हें पैसो के लेनदेन में दिक्कते आ रही है। काजा घाटी के ताबो में एकमात्र एसबीआइ का ही सहारा है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।