Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 से 42 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस: सुक्खू

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 14 Nov 2017 04:03 PM (IST)

    यह चुनाव व्यक्ति विशेष का नहीं था। पार्टी के आतंरिक सर्वे में चुनाव से पहले 42 से 46 सीटें कांग्रेस के पक्ष में दिख रही थीं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    40 से 42 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस: सुक्खू

    शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि 40 से 42 सीटें

    जीतकर हिमाचल में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष केनेता प्रेम कुमार धूमल का हमीरपुर में कोई फैक्टर नहीं चला। सुक्खू बोले, मंत्री बनने की इच्छा नहीं है। पावर के साथ लोकप्रियता नहीं बनाई। नारों से कोई नेता नहीं बनता। विधानसभा चुनाव कांग्रेस की विचारधारा के बूते रहा न कि व्यक्ति विशेष पर आधारित। यह चुनाव व्यक्ति विशेष का नहीं था। पार्टी के आतंरिक सर्वे में चुनाव से पहले 42 से 46 सीटें कांग्रेस के पक्ष में दिख रही थीं। चुनाव के बाद करवाए गए सर्वे में 40 से 42 सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    सुक्खू ने दावा जताया कि हिमाचल के चुनाव में युवाओं ने मोदी के खिलाफ मतदान किया है। महिलाओं ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए वोट डाला। स्टार प्रचारकों को मांग और आपूर्ति के सिद्धांत के आधार पर भेजा गया। मंत्रियों व कई स्टार प्रचारकों ने इसी कारण दूसरे हलकों में प्रचार नहीं किया। एक सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि उन्होंने खुद पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। भले ही वह पार्टी के चुनाव घोषणापत्र के विमोचन मौके पर नहीं आए, लेकिन इसे तैयार करने में भूमिका निभाई।

     

    अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त:

    सुक्खू ने कहा कि पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे वो किसी भी स्तर का नेता क्यों न हो। कांग्रेस के पक्ष में हुआ ज्यादा मतदान सुक्खू बोले कि ज्यादा मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ है। कांग्रेस के पास आर्थिक संसाधनों की कमी रही, लेकिन

    भाजपा ने धनबल का सहारा तो लिया ही, पूरा नेतृत्व, केंद्र सरकार, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार में झोंका था।

     

    हमीरपुर में धुरंधर नहीं पंसद 

    कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा के धुरंधर लोगों की पसंद नहीं हैं। वहां धूमल को सीएम प्रोजेक्ट करने से कोई फर्क नहीं पड़ा है। सभी सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली।

     

    यह भी पढ़ें: अब प्रदेश सरकार के लिए कर्ज लेना होगा मुश्किल