मैं अंडरगारमेंट बेचता था, स्कूटर पर सेब नहीं ढोए
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि के निशाने पर मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा, हां.. ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि के निशाने पर मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा, हां.. मैंने दुकानदारी की और अंडरगारमेंट बेचता था। खून पसीने की कमाई की है लेकिन मैंने कभी स्कूटर पर रखकर सेब नहीं ढोए। मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न स्थानों में विधायकों के क्षेत्रों में जाकर उनके खिलाफ बोलते हैं। रवि ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को अपनी उम्र का लिहाज रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेरे पीछे कोई सीबीआइ या ईडी नहीं लगी हुई है। मैं इमानदारी से अपना काम करता हूं। रवि ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो कथित सीडी को रिज मैदान पर सुनाया जाए। उसके बाद जनता पहचान करेगी कि उस सीडी में आवाज किसकी है। राज्यपाल अभिभाषण पर चल रही चर्चा में भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि ने गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कुछ समय तक मुख्यमंत्री सदन में नहीं थे। जैसे ही मुख्यमंत्री सदन में पहुंचे, उन्होंने अकेले ही विपक्षी हमलों का जवाब दिया। कई बार सदन का माहौल गर्माया। रविंद्र सिंह रवि पीठ पर बड़ा बैग लेकर पहुंचे थे। बैग से कई तरह की फाइलें निकाल कर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि विधायकों के क्षेत्रों में जाकर मुख्यमंत्री उनके खिलाफ बोलते हैं लेकिन उन्हें अपनी उम्र का लिहाज रखना चाहिए।
संजय रत्न मुख्यमंत्री के दत्तक पुत्र
रविंद्र सिंह रवि ने कांग्रेस विधायक संजय रत्न को मुख्यमंत्री का दत्तक पुत्र बताया।
शिमला व धर्मशाला में छह-छह महीने हो राजधानी
रविंद्र सिंह रवि ने धर्मशाला के कर्मचारियों को राजधानी भत्ता दिए जाने की माग भी उठाई। क्षेत्रवाद व दूसरी राजधानी के सवाल पर प्रदेश विधानसभा में सत्ता पक्ष व विपक्ष में जमकर टकराव हुआ। क्षेत्रवाद का मुद्दा फिर गूंजा। वहीं, दूसरी राजधानी के सवाल पर भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार के फैसले पर कई प्रश्नचिह्न लगाए। दूसरे दिन भी विपक्षी भाजपा का निशाना मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर था। राजधानी के मुद्दे पर रवि ने कहा कि जिस तरह जम्मू-कश्मीर में छह-छह महीने राजधानी की व्यवस्था है, ठीक उसी तरह से शिमला व धर्मशाला में भी होनी चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।