Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़, 15 हजार में होता था एक रात का सौदा

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Sat, 25 Feb 2017 05:49 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक होटल से तीन महिलाओं को पकड़ा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिमला में सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़, 15 हजार में होता था एक रात का सौदा

    शिमला [अजय बन्याल]: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक होटल से तीन महिलाओं को पकड़ा है। इनमें महिलाओं को ग्राहकों तक सप्लाई करने वाली एक महिला भी शामिल है। पुलिस को कई दिनों से शिमला की इस महिला के बारे में जानकारी मिल रही थी कि यह देह व्यापार का धंधा करवा रही है। इसके बाद पुलिस ने इस रैक्ट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: होटल में चलता था सेक्स का धंधा, ऑन डिमांड होती थी लड़कियों की सप्लाई

    पुलिस ने एक ग्राहक के माध्यम से शिमला की रहने वाली मीरा नामक महिला से संपर्क किया। इसके बाद उसने रेट तय किया। इस महिला ने आगे महिला को सप्लाई करने की एवज में एक रात का 15 हजार व कुछ देर तक रहने का दो हजार रुपये मांगा। ग्राहक ने सारी डील तय की। इसके बाद उक्त महिला ने ग्राहक को एक निजी होटल के ग्राउंड फ्लोर के रूम नंबर एक में बुलाया।

    यह भी पढ़ें: मां-बेटा बनकर सजाते थे सेक्स की मंडी, हाइट-फिगर देखकर होती थी डीलिंग

    इसके बाद पुलिस ने इस सूचना पर होटल के इस कमरे में रेड की, तो वहां तीन महिलाएं पाई गई। इनमें एक महिला शिमला, एक युवती शिलाई व एक युवती नेपाल के काठमांडू की पाई गई। इनमें एक शिलाई की महिला ने पुलिस को बताया कि मीरा उससे जबरदस्ती यह कार्य करवा रही थी। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: देह व्यापार में लिप्त आरोपी महिला को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल

    यह भी पढ़ें: मोबाइल एप से चलता था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश