विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठेका मजदूरों ने एसजेवीएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 09:19 PM (IST)

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के मजदूरों ने

ठेका मजदूरों ने एसजेवीएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
ठेका मजदूरों ने एसजेवीएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के मजदूरों ने बुधवार को एसजेवीएन के झाकड़ी, बायल और दत्तनगर में कार्यालयों के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीटू एरिया कमेटी रामपुर के अध्यक्ष जगदीश, बायल में रामपुर परियोजना के बाहर अध्यक्ष नीलदत्त व किसान सभा जिला शिमला महासचिव देवकी नंद ने संबोधित किया।

नीलदत्त ने कहा कि यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र एसजेवीएन को दिया था। इसमें मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधाएं, यात्रा भत्ता, हाइट एलाउंस, 2014 की लीव सेलरी व बोनस आदि देने की मांग की गई थी, लेकिन प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर कोई सकारात्मक कदम अब तक नहीं उठाया है। कहा कि यदि समय रहते प्रबंधन ने मजदूरों की मांगें नहीं मानी तो परियोजना प्रबंधन के खिलाफ सीटू मजदूरों की लामबंद कर आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान देस राज, घनश्याम, गटेश्वर दत्त, हेम राज, संदीप कुमार, अमित, पुष्प राज, सरोज, आशा, शीला, राजकुमार, दरवासा नंद, प्रकाश चंद, इंद्रपाल व हरबंस आदि मौजूद रहे।