Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श‍िमला में पर्यटकों को व्हाइट क्रिसमस की आस

    By Edited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2016 11:36 AM (IST)

    क्रिसमस पर बर्फबारी की आस लेकर राजधानी शिमला आने वाले सैलानियों को इस बार निराश होना पड़ेगा। इस दौरान शिमला में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं ...और पढ़ें

    Hero Image

    शिमला [जेएनएन] : क्रिसमस पर बर्फबारी की आस लेकर राजधानी शिमला आने वाले सैलानियों को इस बार निराश होना पड़ेगा। इस दौरान शिमला में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। शिमला में क्रिसमस पर मैदानी क्षेत्रों से काफी संख्या में सैलानी बर्फबारी की उम्मीद में आते है। इसको लेकर कई पर्यटकों में इस बार भी आस है। लेकिन मौसम का अनुमान इससे हटकर है। यानी इस बार बर्फबारी या बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: हिमाचल में बढ़ी शीतलहर, केलंग में माइनस पहुंचा तापमान

    पर्यटक बर्फबारी के लिए भी प्रार्थना करते हैं। मौसम विभाग ने इस बार क्रिसमस पर शिमला में बारिश या बर्फबारी की संभावना से इन्कार किया है। विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक शिमला में बारिश होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में आसमान में हल्के बादल अवश्य छाए रहेंगे जो बरसेगे नहीं। इस कारण व्हाइट क्रिसमस की उम्मीदे धूमिल हो गई है। वर्ष 2015 को छोड़कर बीते पांच वर्षो में क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई है। हालांकि पिछले वर्ष 24 दिसंबर को जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। शिमला में बीते वर्ष भी क्रिसमस पर बर्फबारी का दीदार पर्यटक नहीं कर पाए थे। क्रिसमस पर बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे थे।

    पढ़ें: हिमाचल में 10 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं

    पर्यटको ने नारकंडा व कुफरी में बर्फ का दीदार किया था। इस वर्ष मौसम की बेरुखी के कारण कुफरी व नारकंडा में भी बर्फबारी के दीदार पर्यटको को क्रिसमस पर नहीं हो पाएंगे। इस दौरान शिमला जिला का अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पिछले पांच दिनों में भी शिमला के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है जबकि अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना हुआ है।

    हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: