हिमाचल में 10 दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं
हिमाचल प्रदेश में 10 दिनों तक भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश से पेयजल योजनाओं व बिजली उ ...और पढ़ें

जेएनएन, शिमला : हिमाचल प्रदेश में आगामी 10 दिनों तक भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश्ा न होने से किसान इस बार काफी परेशान हैं। मौसम की मार झेल रहे किसानों को दिसंबर माह में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य भर में आसमान हल्के बादलों से घिरा है जिससे ठंड तो बढ़ गई है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। किसान बागवान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें: हिमाचल में इस बार कम होगा गेहूं का उत्पादन!
बारिश्ा व बर्फबारी न होने से पेयजल स्त्रोत भी सूखने लगे हैं। पानी कम होने से बिजली उत्पादन भी संकट की बादल मंडराने लगे है। प्रदेश में बिजली उत्पादन लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद राज्य का न्यूनतम तापमान माईनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। सुबह हल्के कोहरे के कारण मैदानी इलाको मे वाहन चालको को काफी परेशानियां पेश आ रही है।
तस्वीरें : हिमाचल में कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश बर्फबारी का इंतजार
शिमला, भुंतर, सुंदरनगर, कल्पा, पालमपुर, मंडी बिलासपुर, सोलन, चंबा आदि शहरो मे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मे लगातार गिरावट जारी है। मनाली, केलंग व कल्पा का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे लुढ़क गया है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में हुई बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों से चल रही ठंडी हवाएं मैदानो की ओर बह रही है। इससे मैदानी क्षेत्र भी ठंडे हो गए है। लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रो में अभी तक कोहरा नही जम रहा था। दो दिन पूर्व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे हुई बारिश व बर्फबारी के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है जिससे राज्य के मैदानी क्षेत्रो में भी कोहरा बढ़ने लगा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।