विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी की इंदिरा मार्केट में आभूषण शोरूम मे 10 लाख की चोरी

By Edited By:
Published: Sat, 30 Jul 2016 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 12:24 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के मंडी में चोर इंद‍िरा मार्केट से लाखों के अाभूषण चुराकर ले गए। यहां काफी समय से चोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी शहर की इंदिरा मार्केट में चोरों ने एक आभूषण निर्माता के शोरूम में सेंध लगाकर करीब दस लाख के चांदी के आभूषण व नग चुरा लिए। चोरी की इस वारदात से मार्केट के दुकानदारों में दहशत है। चोर दो साल से इंदिरा मार्केट में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। शोरूम से दस लाख के आभूषण व नग चुराकर अंतत वे अपने मिशन में कामयाब रहे। इससे पहले चोर तीन बार आभूषण शोरूम से कुछ दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से चोरी का प्रयास कर चुके हैं। बैंक से चोरी का तीसरा प्रयास कुछ दिन पहले हुआ था। बावजूद इसके पुलिस व दुकानदार लापरवाह बने रहे।

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की तरफ वाले इंदिरा मार्केट परिसर व सड़क के बीच करीब चार फुट चौड़ी गैलरी है। चोरों ने मार्केट में बने शौचालय से गैलरी में प्रवेश किया। करीब 20 फुट की ऊंचाई पर स्थित शोरूम के पीछे वाली दीवार में दो फुट चौड़ा सुराख बनाया और वहां से शोरूम में घुसे। शोरूम में रैक में रखे करीब पांच किलो चांदी के आभूषण व नग आदि पर हाथ साफ कर चलते बने।

यह भी पढ़े:पंडोह में पंचकर्म हट व योग केंद्र का शिलान्यास

शुक्रवार सुबह मालिक सरदार भगवंत सिंह ने शोरूम खोला तो अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पड़ताल करने पर शोरूम की दीवार में बना सुराख देख उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदर चेत ¨सह भंगालिया, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी रामलाल ठाकुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से ¨फगर ¨प्रट आदि लिए। चोरी हुए सामान की सूची बनाने के बाद पुलिस जांच में लग गई है।

दुकानो व सड़क के बीच की गैलरी बनी आफत

इंदिरा मार्केट परिसर व सड़क के बीच की गैलरी दुकानदारों के अलावा पुलिस प्रशासन के लिए आफत बन गई है। रात के समय असामाजिक तत्व इस गैलरी में घुसकर किसी भी वारदात को आसानी से अंजाम दे सकता है। पुलिस की गश्त मार्केट के आगे वाले भाग में रहती है। दुकानदारों ने हालांकि यहां चौकीदार भी तैनात कर रखा है।

यह भी पढ़े: दुकान से लाखों का सामान चोरी

नगर परिषद के अधिकारी तलब

इंदिरा मार्केट में चोरी की वारदातें बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को नगर परिषद मंडी की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया को तलब कर गैलरी को बंद करने व शौचालय के टूटे दरवाजों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।

काम नही आए सीसीटीवी कैमरे

आभूषण शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी किसी काम नही आए। चोरों ने शोरूम में घुसने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की तारें काटी।

सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। शहरी पुलिस चौकी को शहर में गश्त बढ़ाने व असामाजिक तत्वो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।-प्रेम कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मंडी।

हिमाचल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।