विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नूरपुर इंदौरा में बारि‍श से ब‍िगड़े हालात, एनडीआरएफ तैनात

By Munish DixitEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 12:15 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 01:15 PM (IST)

बरसात से जिला कांगड़ा में भी हालात सामान्‍य नहीं हो रहे है। पंजाब की सीमा के साथ लगते नूरपुर व इंदौरा उपमंडलों में हालात काफी खराब बने हुए है।

News Article Hero Image

धर्मशाला [जेएनएन] : जिला कांगड़ा में दो दिन से जारी बारिश से हालात खराब होते जा रहे है। जिला के नूरपुर व इंदौरा उपमंडलों में बरसात से काफी तबाही हो रही है। यहां नदी नालों में एकाएक बढ़े जलस्तर के कारण पानी कई इलाकों में घुस गया है। इससे जहां कई मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग में यातायात थम गया है। रेलमार्ग में कई स्थानों में भूस्खलन होने से सभी रेलगाड़ियों को बंद कर दिया गया है।


नूरपुर क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के लिए उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे है। उन्होंने सिल्क फैक्टरी का भी दौरा किया। नूरपुर शहर के वार्ड नंबर नौ में भूस्खलन होने से एक मकान क्षतिग्र्रस्त हुआ है। डीएसपी महेंद्र सिंह मिन्हास ने दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। जसूर में पक्का टियाला-बरड़ा रिट मार्ग में जगह-जगह ल्हासे गिरने से रास्ता बंद हो गया है।

पढ़ें: धुस्सी बांध टूटा, इंदौरा क्षेत्र में तबाही

इससे किसान अपनी सब्जियों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैैं। किसान रास्ता खुलने का इंतजार करते रहें। रास्ता बंद होने से आम लोग भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैैं। वहीं, जब्बर खड्ड किनारे बना आइपीएच का पंप हाउस भी पानी की चपेट में आ गया है। कंडवाल टोल बैरियर खड्ड में तब्दील हो गया है।

पंजाब की सीमा के साथ लगते इंदौरा में पानी भरने के कारण वहां पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बटालियन (एनडीआरएफ ) की टीम को भेजा गया था। यह टीम लगातार नूरपुर व इंदौरा के हालात पर नजर रखे हुए है।

पढ़ें: आनी निरमंड का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क

बैजनाथ उपमंडल के धानग से बडूंह सड़क मार्ग ने लिया नाले का रूप ले लिया है और जगह-जगह ल्हासे गिर रहे हैं। सुजानपुर सड़क मार्ग पर कंगैहण के पास मंद खड्ड उफान पर पुल को फिर से खतरा पैदा हो गया है। कांगडा बाजार में भी कई दुकानों पर पानी घुस गया है।

पढ़ें: सतलुज ब्यास उफान पर, हिमाचल में अलर्ट