यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आनी निरमंड का जिला मुख्यालय से कटा संपर्क
जिला कुल्लू के आनी व निरमंड का एक बार फिर जिला मुख्यालय के कुल्लू के साथ संपर्क कट गया है। औट-सैंज एनएच पर बारिश से यातायात बंद हो गया है।

आनी [जेएनएन]: भारी बारिश के चलते कुल्लू के आनी व निरमंड का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सैंज-आनी-औट एनएच पर कई जगह हो रहे भूस्खलन व माशनुनाला के पास गिर रहे मलबे से यह मार्ग फिर बंद हो रहा है। दस दिन से यहां यही हालात बने हुए है। हर साल माशनुनाला के पास ही यह मार्ग बंद होता है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। इसी मार्ग से आनी व निरमंड के लोगों कुल्लू आते है।
