विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

21 को धर्मशाला पहुंचेगी भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीमें

By Edited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 10:31 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 25 से 29 मार्च को प्रस्तावित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें 21 मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी।

21 को धर्मशाला पहुंचेगी भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीमें
21 को धर्मशाला पहुंचेगी भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीमें

धर्मशाला [मुनीष गारिया]: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 25 से 29 मार्च को प्रस्तावित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें 21 मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। हालांकि भारतीय टीम के खानपान की व्यवस्था 20 मार्च से ही कर दी है और ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 21 मार्च से व्यवस्था की है। लेकिन दोनों टीमें 21 को ही धर्मशाला पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: फिरोजशाह कोटला मैदान की तर्ज पर बनेगी धर्मशाला में पिच

धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार होने वाले टेस्ट मैच के लिए 21 मार्च को विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम दोपहर 12 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगी जबकि स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में कंगारूओं की टीम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगी। दोनों टीमों को गगल से वाया चैतडू-शीला होते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के होटल द पेवेलियन ले जाया जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमें धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को आज मिलेगी मंजूरी!

अभ्यास के लिए प्रेक्टिस ग्राउंड में भी सात पिचे बनाई गई है। उधर एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि टीमो के आगमन, स्वागत व रहन सहन की व्यवस्था द पेवेलियन में की गई है। होटल में दोनों टीमों के खानपान की व्यवस्था के लिए मुख्य रूप से तो आइटीसी फॉरचुनर कंपनी को भी जिम्मा दिया गया है, लेकिन खाद्य सामग्री की सप्लाई के लिए इस बार एचपीसीए ने स्थानीय लोगों को भी तवज्जो दी है। खाद्य सामग्री की सप्लाई का जिम्मा स्थानीय लोगों को दिया गया है।

ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।