विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को आज मिलेगी मंजूरी!

By Edited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 09:57 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश में नए व‍ित्त वर्ष से शराब के दाम बढ़ सकते हैं। आज मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी ...और पढ़ें

ह‍िमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को आज मिलेगी मंजूरी!
ह‍िमाचल में महंगी होगी शराब, नई आबकारी नीति को आज मिलेगी मंजूरी!

जेएनएन, शिमला: ह‍िमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान दूसरी बार मंत्रिमंडल की बैठक आज मंगलवार को होगी। मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार को शराब की बिक्री से तुलनात्मक आधार पर आमदनी कम हुई है। मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे शराब के महंगी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आइटीसी समेत नौ उद्योगों का होगा विस्तार, 415 को मिलेगा रोजगार

नई आबकारी नीति से सरकार के खजाने में अधिक राजस्व आएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में आबकारी नीति के अलावा कुछ और अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। आबकारी विभाग सरकार का कमाऊ पूत है। जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश सरकार के हाथ में आय के साधन बढ़ाने के बहुत अधिक उपाय नहीं रहेंगे। लिहाजा सरकार नई आबकारी नीति में शराब महंगी करने का फैसला ले सकती है। लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने के लिए भी यह कदम उठाया जा सकता है। आबकारी नीति विधानसभा के इसी सत्र में आनी है। पहली अप्रैल से प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होनी है।

यह भी पढ़ें: भरमौरी, शाडिल बोले, धूमल अपनी ही पार्टी में अलग थलग