विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरमौरी, शाडिल बोले, धूमल अपनी ही पार्टी में अलग थलग

By JagranEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:00 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शाडिल

भरमौरी, शाडिल बोले, धूमल अपनी ही पार्टी में अलग थलग
भरमौरी, शाडिल बोले, धूमल अपनी ही पार्टी में अलग थलग

राज्य ब्यूरो, शिमला : वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शाडिल ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के प्रदेश में माफिया राज होने के बयान को निराधार व राजनीति से प्रेरित बताया है।

दोनों मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा कि धूमल अपनी ही पार्टी में अलग थलग व उपेक्षित होने के कारण अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं। भाजपा द्वारा सोलन में गत दिनों आयोजित रैली एक राजनीतिक स्टंट थी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश काग्रेस सरकार हर वर्ग व हर क्षेत्र का सर्वागीण विकास सुनिश्चित बना रही है। भाजपा के नेताओं को विकास दिखाई नहीं दे रहा है और वे केवल राजनीतिक रोटिया सेंकने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। धूमल को याद होगा कि भाजपा के पूर्व कार्यकाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में करोड़ों रुपये की जमीन कौड़ियों के भाव बेची गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पास न कोई नेतृत्व और न ही नीति है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।