विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेंगे विद्यार्थी

By Edited By:
Published: Sat, 09 Feb 2013 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2013 05:27 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, जगाधरी : स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति के पांचों आयामों के संयोजक की बैठक शनिवार को होनियान गली में संपन्न हुई।

जिला संयोजक रजनी प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि तेजस्वी योद्धा सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म की 150वीं जयंती के अवसर पर सभी विद्यार्थियों तक उपासना व स्वास्थ्य चेतना का संदेश पहुंच सके। इसी उद्देश्य को लेकर 18 फरवरी को सुबह जगाधरी के सभी स्कूलों के विद्यार्थी इस सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेंगे। इसी दिन महायज्ञ किया जाएगा। महायज्ञ में सभी विद्यार्थी आहुति डालेंगे। सभी स्कूलों की प्रबंधक समिति से बातचीत करने के लिए टीम बनाई गई है। टीम स्कूल प्रबंधक समिति से संपर्क करने में लगी है, ताकि विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक किया जा सके। टीम विद्यार्थियों को स्वामी जी के जीवन बारे में भी विस्तार से बता रही है। विद्यार्थियों को उनके आदर्श जीवन में अपनाने के लिए आहवान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 37 स्थानों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमे 30 हजार के करीब विद्यार्थी भाग लेकर सूर्य नमस्कार में भाग लेंगे। इस मौके पर मुलखराज, लक्ष्य बिंद्रा, कौशल कुमार, अमर सिंह, विपुल, शक्ति शरण, डॉ. आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे ।

सड़क धंसने से राहगीर परेशान, मकानों को खतरा

फोटो संख्या : 2

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : चांदपुर में गुरुद्वारा के नजदीक आरसीसी की सड़क कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में धंस गई थी। इसका स्थाई हल करने की बजाय प्रशासन ने मिट्टी डालकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी थी। बारिश में यह मिट्टी फिर बह गई। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व साथ लगते मकानों की नींव बैठने का भी खतरा बढ़ गया है।

कालोनी वासी घनश्याम शर्मा, रामधारी, शिवराम, जितेंद्र, महिंद्रो ने कहा कि यह सड़क नगरनिगम द्वारा बनाई गई थी। लेकिन बारिश में इसके नीचे की मिट्टी बह गई। इससे सड़क काफी नीचे धंस गई। इसके साथ ही सीवरेज का मेनहाल है। उसके भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई। साथ लगते मकानों की नींव धंस कर गिरने का खतरा बढ़ गया। इस स्थिति में भारी जानी व माली नुकसान हो सकता है। यह रास्ता काफी व्यस्त रहता है। स्कूल कालेजों में जाने वाले विद्यार्थी इसी रास्ते से जाते हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें हर समय यह भय बना रहता है कि उनका बच्चा इस गड्ढे के कारण किसी हादसे का शिकार ना हो जाए। गढ्डे से छोटी दुर्घटनाएं अकसर हो रही है। प्रशासन शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में यह सड़क धंस गई थी। उसी समय प्रशासन द्वारा इसका स्थाई हल करना चाहिए था। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने इसमें मिट्टी डालकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी। जो दो दिन से हो रही बारिश के कारण यह मिट्टी फिर बह गई। यदि प्रशासन ने शीघ्र इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर