Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में दूल्हे सहित चार की मौत, दुल्हन को खंरोच तक नही

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jun 2017 08:52 PM (IST)

    तीन वाहनों की टक्कर के कारण हुए हादसे में दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे और उसके बहनोई सहित चार लोगों की मौत हो गई।

    हादसे में दूल्हे सहित चार की मौत, दुल्हन को खंरोच तक नही

    जेएनएन, सिरसा। तीन वाहनों की टक्कर के कारण हुए हादसे में दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे और उसके बहनोई सहित चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह भी विधि का संयोग रहा कि उसी कार में सवार दुल्हन को खरोंच तक नहीं आई। हादसा रविवार रात को राजस्थान के नोहर-रावतसर रोड पर गांव चाइया में विनायक ईंट उद्योग के पास हुआ। बरात दूल्हे जगतपाल की ननिहाल सिरसा के गांव खारिया से गई थी। वह पंजाब के गांव गोविंदगढ़ का रहने वाला था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुआ यह कि बरात में शामिल वाहनों को एक बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। इसमें दूल्हा, दुल्हन व दूल्हे के बहनोई सवार थे। इसके बाद पीछे चल रही कार जिसमें सात लोग सवार थे, वह दूल्हे की कार से भिड़ गई। बरात खारिया से से जाने की वजह यह थी कि गांव के शीशपाल के बेटे उमेद, उसके भाई विनोद के बेटे संदीप और उनकी बुआ के बेटे पंजाब के गोविंदगढ़ निवासी जगतपाल की शादी एक ही परिवार में तीन सगी बहनों के साथ तय हुई थी। वधू पक्ष राजस्थान की रावतसर तहसील के गांव किकरालिया का रहने वाला है।

    किकरालिया के रामेश्वर ने अपनी तीन बेटियों सुमन, कांता व मनीषा के साथ तीनों भाइयों का (रिश्ते में) रिश्ता तय किया था। इसीलिए जगतपाल की बरात भी उनके साथ ही खारिया से गई थी। शादी रविवार दिन में थी। विदाई होते-होते रात हो गई। वापसी के दौरान हादसा हो गया है। दूल्हे जगतपाल, उसके बहनोई ऐलनाबाद के गांव डबली खुर्द निवासी संदीप के अलावा पीछे आ रही कार में सवार गांव रिसालिया खेड़ा निवासी रघुबीर और सुभाष की जान जा चुकी थी। उधर, दुल्हन मनीषा को बगैर कुछ बताए अलग कार से ससुराल लाया गया और सोमवार सुबह उसके मायके भेज दिया। हादसे में घायल पांचों लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: दो बीवियों के बीच में फंस गया तो परिवार सहित कार नहर में गिराई