विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वार्ता के बीच आंदोलन पर डटे हैं जाट, इक्‍कस में धरनास्‍थल पर एक की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 05:35 PM (IST)

हरियाणा में जाटों का आंदोलन जारी है। जसिया, देवबन कैंची, इक्‍कस और रामायण गांव सहित पूरे राज्‍य में जाट धरने ...और पढ़ें

वार्ता के बीच आंदोलन पर डटे हैं जाट, इक्‍कस में धरनास्‍थल पर एक की मौत
वार्ता के बीच आंदोलन पर डटे हैं जाट, इक्‍कस में धरनास्‍थल पर एक की मौत

जेएनएन, चंडीगढ़। जाट नेताआें और सरकार के बीच वार्ता के बीच हरियाणा में जाटों का आंदोलन शनिवार को भी जारी है। रोहतक के जसिया, हिसार के रामायण्ा गांव, कैथल के देवबन कैंची आैर जींद के इक्कस सहित राज्य के 19 जिलाें में जाटों का धरना जारी है। आज धरने पर काफी संख्या में लोग आए हैं। रोहतक में भारी संख्या में युवा सड़कों पर उतर अाए। वे खिलाैने वाले बंदूक भी लहरा रहे थे। दूसरी ओर, जींद के इक्कस गांव में धरना स्थल पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

रोहतक में शनिवार को सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर अाए। वे बाइकों अौर अन्य वाहनोंं पर शहर में रैली निकालते हुए जसिया में धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जसिया में धरनास्थल पर हजारों की महिला और पुरुष आंदोलनकारी पहुंचे हैं। इनमें युवाओं की संख्या काफी है।

देखें तस्वीरें: जाट आंदोलन में उमड़े युवा और महिलाएं

रोहतक के जसिया में धरना देते जाट आंदोलनकारी।

जींद के इक्कस गांव में भी जाट आंदोलनकारियों की धरना जारी है। यहां भी काफी संख्या में लोग धरने में शामिल हैं। इनमें महिलाआें और युवाओं की संख्या खासी है। इक्कस में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब एक बुजुर्ग की मौत हाे गई। 65 साल के करण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव को जींद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। करण जिले के सफीदों उपमडंल के गांव पाजू खुर्द का बताया जाता है। वह पिछले कई दिन से धरने पर आ रहा था।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: अफसरों व जाट नेताओं की वार्ता शुरू, पहले हुई गुप्त बातचीत

कैथल के देवबन कैंची गांव में भी हजाराें की संख्या में लोग धरने में भाग ले रहे हैं। आंदोलनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां भी आंदोलनकारियों की पानीपत में हाे रही वार्ता के प्रति उत्सुकता है। वे वार्ता के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

रोहतक में तैनात अर्द्ध सैनिक बलों के जवान।

हिसार के रामायण गांव में भी हजारों की संख्या में जाट धरना में शामिल हो रहे हैं। इनमें महिलाओं और युवाओं की काफी संख्या है। आंदोलनकारियों ने जमकर नोरबाजी की। आंदोलनकारियों का रुख काफी आक्रामक नजर आया। धरने के दौरान जाट नेता पानीपत में सरकार के साथ वार्ता के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: हालत की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह

इसके साथ ही धरनास्थलों के आसपास और शहरों में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं और अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

जींद के इक्कस गांव में धरना देतीं महिलाएं।

जाट आरक्षण से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें