करनाल के गांव में मक्खियों का आतंक, सड़कों पर उतरे लोग
सीएम सिटी करनाल से सटे गांव रसूलपुर के लोग मक्खियों से इस कदर परेशान हैं कि वे सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने गांव का नाम भी बदलकर 'मक्खीपुर' रख दि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, करनाल। सीएम सिटी करनाल से सटे गांव रसूलपुर के लोग परेशान हैं। उनकी परेशानी भ्रष्टाचार, महंगाई या बिजली-पानी नहीं है। बल्कि मक्खियां हैं। वही, मक्खियां जो हम सबके घरों में होती हैं। रसूलपुर गांव में मक्खियों ने लोग इस कदर परेशान हो गए कि वे सड़कों पर उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे जिले में इतने लोग नहीं होंगे जितनी इस गांव में मक्खियां हैं। लोग गांव से शुक्रवार को करनाल पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव का नाम 'मक्खीपुर' रख दिया है।
लोगों ने किया सीएम आवास की ओर कूूच
रसूलपुर कलां के ग्रामीणों ने सीएम सिटी की ओर कूच कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन साल से मक्खियों की समस्या से परेशान हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीण शुक्रवार को करनाल स्थित सीएम कैंप कार्यालय पर धरना दिया।
फोटो गैलरी : देखें तस्वीरें : करनाल में मक्खियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
बाद में एसडीएम ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी समस्या 10 दिन के अंदर दूर कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण वापस गांव लाैटने को राजी हो गए, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न हुआ तो वे फिर यहां आकर धरने पर बैठ जाएंगे।

प्रदर्शन करते गांव रसूलपुर के गांव
विधायक पहुंचे मनाने, लोगों ने सुनाई खरी-खरी
जैसेे ही ग्रामीणों के सीएम आवास की ओर कूच करने की सूचना विधायक हरविंद्र कल्याण को मिली वह लोगों को मनाने पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को खरी-खरी सुनाई और कहा कि वह आज से पहले उनकी सुध लेने क्यों नहीं आए। आज जब वे सड़क पर उतरे तो उनकी याद आई।
स्मार्ट सिटी नहीं 'मक्खीपुर' कहिये
बता दें कि करनाल जिला मुख्यमंत्री मनोहर लाल का क्षेत्र होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी भी है। लेकिन स्मार्ट सिटी में हालात इतने बुरे हैं कि लोग मक्खियों की वजह से घर छोड़ने को मजबूर हैं। रसूलपुर के लोग तो अब इसेे सीएम या स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि मक्खीपुर कहने लगे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।