विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारोबारी की पत्नी प्रियंका ने जिम ट्रेनर प्रेमी को गिफ्ट की थी फार्च्यूनर कार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 03:34 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 04:07 PM (IST)

व्यापारी की पत्नी को जिम ट्रेनर से प्यार हो गया। उसने उसे 32 लाख की कार गिफ्ट कर दी। एक दिन उन्होंने मिलकर कारोबारी का मार डाला।

कारोबारी की पत्नी प्रियंका ने जिम ट्रेनर प्रेमी को गिफ्ट की थी फार्च्यूनर कार
कारोबारी की पत्नी प्रियंका ने जिम ट्रेनर प्रेमी को गिफ्ट की थी फार्च्यूनर कार

जेएनएन, करनाल। यमुनानगर के प्लाईवुड व्यापारी योगेश बतरा की हत्या का राज खुलने लगा है। बतरा की पत्नी प्रियंका अक्सर जिम जाया करती थी वहीं उसे जिम ट्रेनर से प्यार हो गया। दोनों के बीच रिश्ते बने तो उन्होंने बतरा को रास्ते से हटा दिया। प्रियंका ने अपने प्रेमी को 32 लाख रुपये की फार्च्यूनर कार भी गिफ्ट की। करनाल पुलिस की एसआइटी ने प्रियंका को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेशकर एक दिन रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

करनाल पुलिस की एसआइटी के एसआइ रामफल व एएसआइ नारायण दास के नेतृत्व में टीम ने हत्यारोपी प्रियंका को काबू करने के लिए दबिश दी हुई थी। टीम ने उसे पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को यमुनानगर की अदालत में उसे पेश किया गया। टीम ने हत्या से संबंधित सबूत जुटाने के लिए अदालत से उसका रिमांड मांगा। इस अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है। योगेश की मौत के बाद प्रियंका बतरा प्लाइवुड लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर बन गई थी। प्रियंका ने प्रेमी रोहित पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया था। उसने प्रेमी के जन्मदिन पर उसे 32 लाख रुपये की फॉरच्यूनर गिफ्ट की थी।

योगेश बतरा की हत्या की साजिश बहुत पहले ही रच ली गई थी। हत्या के लिए 27 मई 2016 की रात चुनी गई। योगेश के पिता सुभाष बतरा के अनुसार रोहित गुपचुप तरीके से रात को प्रियंका के पास आता था। उन्होंने नकुड़ के दो गुर्गों को अपने साथ मिलाया। इनमें से एक युवक यमुनानगर के ही एक अस्पताल में काम करता है। यही युवक योगेश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के लिए लाया था, लेकिन सुई टूट जाने से वह योगेश को इंजेक्शन नहीं लगा सके। इसके बाद प्रियंका, रोहित व दोनों गुर्गों ने योगेश के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोंटकर उसे मार डाला।

यमुनानगर लेकर गई पुलिस

व्यापारी की हत्या के आरोप में रिमांड पर चल रहे प्रियंका के प्रेमी रोहित को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वीरवार को एसआइटी हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए उसे यमुनानगर लेकर गई। हत्याकांड के दिन वह जहां-जहां गए थे, उन स्थानों की निशानदेही भी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। रोहित को 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

दो आरोपी पकड़ से बाहर

प्रियंका व उसके प्रेमी रोहित को रिमांड पर लेकर हत्याकांड में संलिप्त दो और आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। ताकि इन दोनों आरोपियों को जल्द काबू किया जा सके।1कोर्ट परिसर में विलाप करती योगेश की मां कैलाश रानी व अन्य परिजन।

मैंने नहीं की पति की हत्या : प्रियंका

प्रियंका का कहना है उसने अपने पति की हत्या नहीं की। यह सब संपत्ति का विवाद है। उसके ससुराल वाले सारी संपत्ति हथियाना चाहते हैं। इसलिए उसे इस केस में फंसाना चाहते हैं। वह बेकसूर है और न्याय के लिए लड़ती रहेगी।

जिम में हुई थी रोहित से पहचान

सुभाष बतरा का कहना है कि प्रियंका को थायराइड की बीमारी हो गई थी। इससे उसका वजन काफी बढ़ गया था। तभी किसी ने उसे जिम ज्वाइन करने की सलाह दी। गोबिंदपुरा रोड पर एक जिम में प्रियंका जाने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान जिम ट्रेनर रोहित से हुई। जिम जाने से प्रियंका का वजन कम हो गया था। योगेश ने उसे जिम जाने से मना किया तो प्रियंका कहती थी कि वह जिम किए बिना नहीं रह सकती। एक घंटे के बजाय प्रियंका चार-पांच घंटे में घर लौटती थी।

यह भी पढ़ेंः पहले पति को दुष्कर्म केस में फंसाया फिर समझौते के नाम पर ठगे दस लाख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।