विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साधुओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों को किया अगवा, घिरे तो छोड़कर भागे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 10:05 AM (IST)

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में तीन साधुओं ने तीन लड़कियाें को नशीला पदार्थ सुंधाकर बेसुध कर दिया। ...और पढ़ें

साधुओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों को किया अगवा, घिरे तो छोड़कर भागे
साधुओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों को किया अगवा, घिरे तो छोड़कर भागे

जेएनएन, जुलाना (जींद)। मोटरसाइकिल सवार तीन साधुओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मालवी गांव से दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया और बाद में जुलाना की पुरानी अनाज मंडी के पास छोड़कर भाग गए। होश आने पर तीनों किसी तरह अपने मामा के गांव आसन पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दी।

12 साल की वेजंती ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन आठ वर्षीय मनीषा और उसकी आठ वर्षीय सहेली मौसम के साथ अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में बाइक पर तीन साधु आए और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ बिठा लिया। जब उन्हें होश आया तो खुद को जुलाना में पुरानी अनाज मंडी के पास पाया। वहां से वह अपने मामा के यहां गांव आसन पहुंची और उन्हें घटना से अवगत करवाया। मामा ने तुरंत मालवी में परिजनों को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला

छह घंटे अटकी रही सांसें

अपहृत हुई मनीषा व वेजंती के पिता बिल्लू ने बताया कि दोनों लड़कियां घर के बाहर गली में खेल रही थी और उनकी मां खेत में गई हुई थी। जब तीन बजे वह वापस आई तो बच्चियां वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद गांव के मंदिर में लगे लाउडस्पीकर पर लड़कियों के गायब होने की मुनादी कराई। करीब छह घंटे तक उनकी सांसें अटकी रही और बेटियों के सुरक्षित आसन पहुंचने के बाद शांति मिली।

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के फरार पांच आरोपियों को परिवार ने पुलिस को सौंपा

----

'' मालवी से साधुओं द्वारा तीन बालिकाओं के अपहरण की सूचना है। लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
                                                                                                  -रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।