विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:53 PM (IST)

एक युवती अपनी सहेली की पसंद के लड़के से शादी कराना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी कहीं और ...और पढ़ें

युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला
युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला

जेएनएन, पानीपत। एक युवती को उसकी सहेली ने जहर देकर मार डाला। सहेली युवती की शादी अपने पसंद के लड़के से करवाना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। इससे नाराज होकर सहेली ने उसको कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। परिजनों को जब तक इस बारे में पता चला तो व‍े उसे अस्‍पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। युवती की शादी 28 फरवरी को हुई थी।

वारदात महारणा गांव के बस अड्डे पर हुई। पुलिस ने युवती की सहेली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोनीपत के गांव अहीर माजरा गांव के किसान इंद्र सिंह ने थाना मॉडल टाउन अंतर्गत आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़की व एक लड़का हैं। उसकी बेटी 22 वर्षीय कोमल की शादी 28 फरवरी को काबड़ी गांव के कृष्ण से की थी। अभी घर पर थी। 17 मार्च को करीब 12 बजे वह बिना बताए घर से चली गई।

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के फरार पांच आरोपियों को परिवार ने पुलिस को सौंपा

इंद्र सिंह ने बताया कि साढ़े चार बजे उसके बेटे राहुल के मोबाइल पर बुड़शाम की मीना ने बताया कि कोमल ने महराणा गांव के अड्डे पर जहर निगल लिया है। इसके बाद वह बेटे राहुल और पत्नी कांता के साथ महराणा के अड्डे पर पहुंचे और कोमल को मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती कराया।

कोमल ने बताया कि उसकी सहेली मीना उसकी शादी अपनी पहचान के लड़के से करवाना चाहती थी। वह शादी के बारे में उसकी मां कांता से भी कई बार कह चुकी थी। तब परिजनों ने बता दिया था कि कोमल की शादी हो चुकी है। इसी रंजिश में मीना ने कोमल को जान से मारने के लिए शादी की पार्टी के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को आरोपी मीना की तलाश है।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा अगले साल 18 जनवरी को जालंधर की गिन्नी के संग लेंगे सात फेरे

----------

'' इंद्र सिंह के बयान पर मीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। मीना से पूछताछ की जाएगी। जांच व पूछताछ के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

                                                                                             - सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, आठ मरला चौकी।

यह भी पढ़ें: महिला SDM का आरोप, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पति का पाक से है संबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।