विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्य नमस्कार महायज्ञ समारोह आज

By Edited By:
Published: Sun, 17 Feb 2013 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2013 07:08 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, बहादुरगढ़

स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति की ओर से सोमवार 18 फरवरी को बालाजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम नरहरि बागड़ मुख्य अतिथि होंगे।

समिति के नगर संयोजक हरीश बजाज ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सार्ध शती के उपलक्ष्य में इस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाले इस आयोजन में भारी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता बलबीर दलाल करेगे। उन्होंने बताया कि एक ही दिन एक ही समय पर हजारों विद्यार्थी सूर्य नमस्कार महायज्ञ में भाग लेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर