विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के लिए दबाव बनाया तो हाथ-पैर बांध प्रेमिका को नहर में फेंका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2015 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2015 03:22 PM (IST)

शादी का दबाव बनाने पर एक युवक ने प्रेमिका को हाथ-पैर बांध कर नहर में फेंक दिया। इसकी उसकी मौत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हिसार। शादी का दबाव बनाने पर एक युवक ने प्रेमिका को हाथ-पैर बांध कर नहर में फेंक दिया। इसकी उसकी मौत हाे गई। अपने जुर्म को हादसे का रूप देने के लिए वह खुद भी नहर में कूद गया व शोर मचाया। वह तैर कर बाहर निकल गया और भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : फिल्म प्रोड्यूसर ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

युवती की पहचान फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर की मोनिका के रूप में हुई है। आरोपी सलेमगढ़ का अनिल है। युवती के पिता ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी बेटी घर से लापता हो गई। रात को करीब एक बजे पता चलने पर उन्होंने बेटी की कई जगह तलाश की मगर नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : अमृतसर किडनी कांड : पांच डाक्टरों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

बाद में सुबह पता चला कि सलेमगढ़ का अनिल उसे बाइक पर बैठाकर ले गया है। दोनों बाइक पर कालीरावण नहर पुल से होते हुए गांव महलसरा की ओर चले गए। इसके बाद पता चला कि मोनिका नहर में डूब गई है।

खुद तैर कर निकला
आरोप है कि अनिल ने नहर में पहले मोनिका को फेंका और फिर खुद भी कूद गया। इसके बाद वह शोर मचाने लगा। तैरना जानने के कारण वह बचकार निकल गया, लेकिन हाथ-पैर बंधे होने के कारण मोनिका पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। अनिल का शोर सुनकर आसपास मौजूद किसान और गोताखोरों ने मोनिका को बाहर निकाला, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी अनिल वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें : बल्लभगढ़ के संस्थान में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले पर रोक

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों काफी देर तक नहर किनारे बैठे रहे। इस दौरान मोनिका ने अनिल पर शादी करने का दबाव बनाया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई। इसके बाद अनिल ने मोनिका के दोनों हाथ व पैर चुन्नी से बांध दिए।

यह भी पढ़ें : कालका-शिमला ट्रेन पटरी से उतरी, दो विदेशी सैलानियों की मौत

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
आदमपुर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द हीगिरफ्तार कर लिया जाएगा।

होटल से खरीदी कोल्ड ड्रिंक

जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने एक होटल से कोल्ड डिंक खरीदी थी। इसके बाद अनिल को शराब के नशे में धुत देखा गया। इसके बाद वे फिर गांव मलेहसरा स्थित सिद्धमुख नहर के पास जाकर बैठ गए।