विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालका-शिमला ट्रेन ट्रैक से उतरी, दो विदेशी सैलानियाें की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2015 11:06 PM (IST)

कालका से शिमला जा रही स्पेशल ट्रेन शनिवार को हरियाणा-हिमाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक पटरी से उतर गई। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कालका से शिमला जा रही एक स्पेशल ट्रेन शनिवार को हरियाणा-हिमाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक पटरी से उतर गई। इस हादसे में दो ब्रिटिश पर्यटक महिलाओं की मौत हो गई और 13 विदेशी नागरिक घायल हो गए। इस टॉय ट्रेन में 31 ब्रिटिश पर्यटक और आठ ट्रिप आयोजक सवार थे।

हादसा कालका से थोड़ा आगे हिमाचल प्रदेश के परवाणू के टकसाल के पास हुआ। घायलों को चंडीगढ़ के पास स्थित मोहली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन विदेशी नागरिकों के लिए दिल्ली की निजी टूर कंपनी ने आईआरसीटीसी से ट्रेन बुक कराई थी। ट्रेन में कुल चार बोगियों थीं, जिनमें से तीन पटरी से उतर गईं।

22 यात्रियों को शाम में पंचकूला भेजा गया। यह ट्रेन कालका से शिमला के लिए शनिवार दोपहर 12.45 पर चली थी और कालका से दो किलोमीटर दूरी पर परवाणू के टकसाल से पहले गेब्रिएला मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बोगियां पलटी गईं और एक बोगी पटरी से उतर गई।

घायलों की हालत खतरे से बाहर

सभी 13 घायल सैलानियों को मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे में मारी गईं दाेनों महिला सैलानियों के शव अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

मोहाली के मैक्स अस्पताल में एक घायल महिला पर्यटक को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।

हादसे में घायल सैलानी-

1. एच. कॉलडर, 2. इयान कॉलडर, 3. पॉल कॉलडर, 4. स्टेफिन फ्रैशर, 5. मरियन होम्स, 6. ज्यूडिक,

7. रिचर्ड, 8. राबर्ट, 9. जाॅन ,10. डाइने लागॉन, 11. एड्रयू, 12. जॉर्ज ब्रैट्रन व 13. क्रिस्टनी।

घायलों को मोहाली के मैक्स अस्पलात में ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।

टूर कंपनी ने कराया था ट्रेन रिजर्व

आइआरसीटीसी सैलानियों के लिए बोगी उपलब्ध करवाती है या फिर ट्रेन बुक करती है। इसी के तहत इन पर्यटकों के लिए ट्रिप आयोजित किया गया था। टूर कंपनी ने हर सप्ताह दो बार ट्रेन उपलब्ध करवाने का आईआरसीटीसी से आग्रह किया था। इस कंपनी ने आइआरसीटीसी से दिसंबर तक यह सेवाएं मांगी है। आज कंपनी का यह पहला ट्रिप था।