विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म प्रोड्यूसर ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2015 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2015 02:41 PM (IST)

दिल्‍ली की एक युवती ने अमृतसर के फिल्म प्रोड्यूसर रमणीक सिंह पर अपनी फिल्‍म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अमृतसर। दिल्ली की एक युवती ने अमृतसर के फिल्म प्रोड्यूसर रमणीक सिंह पर अपनी फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। इस बारे में लड़की के साथ दिल्ली पुलिस की टीम अमृतसर आई। इसके बाद अमृतसर पुलिस ने रमणीक को गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के प्रयास में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

लड़की का कहना है कि प्रोड्यूसर ने उसे अपनी फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया, लेकिन बाद मेें उसकी बजाय किसी और को अपनी फिल्म की हीरोइन के रूप में ले लिया। उसे जब इस बारे में पता लगा तो उसने प्रोड्यूसर रमणीक के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की।

यह भी पढ़ें : कालका-शिमला ट्रेन ट्रैक से उतरी, दो विदेशी सैलानियाें की मौत

दिल्ली पुलिस की टीम लड़की को साथ लेकर शनिवार को अमृतसर पहुंची। टीम ने पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख से संपर्क किया गया। औलख ने थाना सिविल लाइन के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा की दिल्ली पुलिस के साथ ड्यूटी लगाई। रंधावा ने कहा कि शनिवार रात फिल्म प्रोडयूसर रमणीक सिंह को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।