विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के प्रयास में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2015 11:24 PM (IST)

करीब पांच दिन पूर्व सुलौधा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, झज्जर। करीब पांच दिन पूर्व सुलौधा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है और पीरागढ़ी सर्किल में है।

यह भ्ाी पढ़ें : परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बिठाकर शिक्षक बने 10 जेबीटी पर केस

महिला पुलिस थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका पति दिमागी बीमारी से परेशान रहता है। दिल्ली पुलिस में कार्यरत परिवार का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। 7 सितंबर को युवक उसे अकेली देखकर घर में घुस आया और उसके कपड़े फाड़ दिया तथा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

यह भी पढ़ें : कालका-शिमला ट्रेन ट्रैक से उतरी, दो विदेशी सैलानियाें की मौत

थाना प्रभारी के मुताबिक उपनिरीक्षक सीमा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी राकेश कुमार को झज्जर के सिलानी गेट से गिरफ्तार किया। उसे अदालत मे पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।