विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले पिता ने बेटी पर डाली गलत निगाह, घर से भागी तो फंस गई जाल में

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 07:12 PM (IST)

पिता अपनी ही बेटी पर गलत निगाह रखने लगा तो बेटी घर से भाग गई। इसके बाद एक के बाद एक चार लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया।

पहले पिता ने बेटी पर डाली गलत निगाह, घर से भागी तो फंस गई जाल में
पहले पिता ने बेटी पर डाली गलत निगाह, घर से भागी तो फंस गई जाल में

जेएनएन, हिसार। पिता अपने ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने लगा तो एक दिन वह घर से भाग गई। इसके बाद जिसने भी उससे हमदर्दी जताई उन्होंने उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की ने पुलिस में शिकायत दी। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बठिंडा के पॉश इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका एक छोटा भाई व बहन है। पिता अक्सर बाहर ही रहता है। पिता नशेड़ी है और उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। अक्सर वह महिलाओं को घर लाता है और कहता है कि वह उनकी मां है। पिता ने उससे भी कई बार संबंध बनाने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक

अपनी इज्जत बचाने के लिए वह डेढ़ माह पहले घर से भागकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से गाड़ी में बैठकर वह धूरी और फिर हिसार रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उसे चाय बेचने वाला अमर सिंह मिला था। उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने कमरे में लेकर चला गया था। अमर ने वहां हवस का शिकार बनाया। 

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड

खुद हवस मिटाने के बाद अमर सिंह ने उसे रेलवे के सफाई ठेकेदार रामअवतार के साथ भेज दिया। रामअवतार भी उसे एक कमरे में ले गया और हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के बाद उसने उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। वह गुमसुम प्लेटफार्म के समीप टिकट काउंटर के पास बैठी थी। वहां एक बुजुर्ग ने उसे देखा और दिलासा देने का दिखावा करते हुए अपने घर ले गया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक

बुजुर्ग ने भी उसे दो दिन अपने घर पर रखा और दुष्कर्म किया। लड़की के मुताबिक उसने विरोध किया तो बुजुर्ग ने कहा कि वह अपने बेटे की शादी उससे करवा लेगा। आरोप है कि उसके बेटे सुरजीत ने भी नाबालिग के साथ संबंध बनाए।

पुलिस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब रेलवे पुलिस ने सफाई ठेकेदार रामअवतार को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व शिव कालोनी निवासी रणबीर, इसका पुत्र सुरजीत और रेलवे कैंटीन का कर्मी अमर सिंह सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।