विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tauktae Alert! 39 साल बाद हरियाणा में मई माह में सामान्य से 19 डिग्री तक लुढ़का पारा, आज भी बारिश संभव

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 20 May 2021 08:27 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 11:24 AM (IST)

Tauktae Effect In Haryana टाक्टे चक्रवाती तूफान का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। राज्य में 39 ...और पढ़ें

टाक्टे चक्रवाती तूफान असर, मई में सावन सी झड़ी। जागरण
टाक्टे चक्रवाती तूफान असर, मई में सावन सी झड़ी। जागरण

जेएनएन, हिसार। Tauktae Effect In Haryana: टाक्टे चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) का असर हरियाणा पर इतना हुआ है कि यहां मई माह के अधिकतम तापमान ने 39 वर्ष का रिकार्ड ही तोड़ दिया है। मौसम विज्ञानी डा. मदन खिचड़ बताते हैं कि मई माह में इतनी ठंड वर्ष 1982-83 में पड़ी थी। जहां मई माह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है वहां तापमान में सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

यह हाल हरियाणा के उन शहरों का है जो मई माह में अक्सर अपने बढ़े हुए तापमान के लिए देशभर में पहचाने जाते थे। प्रदेश में सबसे कम दिन का तापमान नारनौल और रोहतक में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान में सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। टाक्टे साइक्लोन की नमी भरी हवाओं से हरियाणा पर बुधवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे दक्षिण हरियाणा व उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है। वहीं पश्चिम हरियाणा, जिसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद जिला आता है वहां बादल छाए रहे और छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की आवाज में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से चल रही थी कांग्रेस टिकट की डील, गोरा ने खोले कई राज

पश्चिम हरियाणा में आज हो सकती है बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव भी दस्तक देगा जो साइक्लोन की नमी भरी हवा से मिलकर पश्चिमी हरियाणा में भी बारिश कर सकता है। हालांकि बारिश न होने से भी कई क्षेत्रों में तापमान काफी कम हुआ है। दिन और रात्रि दोनों तापमानों में गिरावट है। 21 मई तक इसी प्रकार का मौसम रहेगा। बुधवार को राजस्थान में डीप डिप्रेशन बना जिसके बाद हरियाणा में भी लगातार बारिश हुई।

क्या होता है डिप्रेशन, साइक्लोन व सीवियर साइक्लोन

डा. मदन खिचड़ बताते हैं कि डिप्रेशन एक तरह से कम दबाव का क्षेत्र होता है। परंतु इसमें हवाओं की रफ्तार और ऊर्जा बढ़ी हुई होती है। यह अवस्था डिप्रेशन कहलाती है। डिप्रेशन के बाद साइक्लोन बनता है, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक हो जाती है। इसके बाद अति तीव्र चक्रवाती तूफान (सीवियर साइक्लोन) बनता है। इसमें हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार होती है।

सबसे कम तापमान वाले जिले

जिला     अधिकतम तापमान  गिरावट

रोहतक    21.5                      19

नारनौल    21.8                     19

हिसार      26.8                      16

प्रदेश में कहां कितना है तापमान

जिला          अधिकतम तापमान

अंबाला        26.4

भिवानी        26.4

चंडीगढ़        27.4

गुरुग्राम       23.7

करनाल       26.1

सिरसा        28.4

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)