Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म कर बना ली अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 30 Dec 2018 09:20 PM (IST)

    विवाहिता ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोपित उसी के गांव का है।

    दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म कर बना ली अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल

    जेएनएन, फतेहाबाद। जाखल क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोपित उसी के गांव का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    महिला के मुताबिक पति का दोस्त अक्सर उनके घर आया जाया करता था। एक दिन उसके पति कहीं बाहर गए थी। इसी दौरान पति का दोस्त वहां पहुंच गया। पहुंचते ही वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इससे विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक उसने इसका विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। महिला को ब्लैकमेल कर वह एक साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जांच अधिकारी एएसआइ सर्वजीत कौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें