विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलाना मेडिकल कॉलेज से नवजात को चुराकर महिला ऑटो में बैठ कर हो गई फुर्र

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 09:55 AM (IST)

अंबाला के मुलाना में मेडिकल कॉलेज से एक म‍हिला नवजात बच्‍चे को चुराकर आराम से ऑटो में बैठकर चली गई। ...और पढ़ें

मुलाना मेडिकल कॉलेज से नवजात को चुराकर महिला ऑटो में बैठ कर हो गई फुर्र
मुलाना मेडिकल कॉलेज से नवजात को चुराकर महिला ऑटो में बैठ कर हो गई फुर्र

जेएनएन, मुलाना (अंबाला)। यहां एमएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग से एक महिला नवजात बच्चे को लेकर फरार हो गई है। घटना के समय बच्चे की मां सो रही थी। इस घटना से अस्‍पताल में हड़कंप मच गया।यह सारी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।

डुलियानी गांव की रहने वाली रजनी ने 31 मई को ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया था। कमजोरी के कारण बच्चे को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया था और मंगलवार शाम तक उसे घर भेजने की तैयारी थी। इससे पहले एक महिला वार्ड में आई और वह बच्‍चे को लेकर अस्पताल से बाहर आई। वह ऑटो में बैठकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ जींस टॉप पहने करीब 10 साल की एक लड़की भी दिख रही है। पुलिस ने महिला की फोटो आसपास के सभी थानों और चौकियों में भी भेज दी है ताकि उसे पकड़ा जा सके।

बच्‍चे को चुराकर ले जाती महिला की सीसीटीवी में कैद तस्‍वीर।

परिजनों के मुताबिक पहले भी आई थी महिला

बच्‍चे की मां रजनी ने बताया कि वह बच्चे के साथ लेटी हुई थी और उसे नींद आ गई। अन्य परिजन प्रसूति विभाग के बाहर खाना खा रहे थे। रजनी की सास माता माया देवी ने बताया कि यह महिला सोमवार को भी अस्पताल में आई थी और उसने बताया था कि उसका भी बच्चा यहां एडमिट है। वह हालचाल व पता पूछ कर चली गई थी।

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए छह युवक व सात युवतियां

बीच रास्ते ऑटो से उतरी

पुलिस ने अस्पताल के वहां खड़े होने वाले सभी आटो चालकों से पूछताछ की और उन्हें फुटेज में दिख रही महिला का फोटो दिखाया तो एक चालक ने बताया कि यह उसके ऑटो में मुलाना बस स्टैंड पर जाने के लिए बैठी थी, लेकिन किराया नहीं होने की बात कहकर वह रास्ते में ही उतर गई थी।

यह भी पढ़ें: 'पहले पत्नी से इजाजत लेकर आओ, फिर भाई को देना किडनी'


-----

'' परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्चे को लेकर जाती दिख रही है। आसपास खड़े होने वाले ऑटो वालों से भी पूछताछ की जा रही हैं। महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                                                                                      - मेहर सिंह, मुलाना थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें: बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।