विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कच्छ से बरामद हुई पाकिस्तान की नाव

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sat, 20 Dec 2014 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:57 AM (IST)

सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके के पास हरामी नाला से पाकिस्तान की एक नाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भुज। सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके के पास हरामी नाला से पाकिस्तान की एक नाव बरामद की है। बीएसएफ अधिकारियों ने नाव को जब्त कर इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि नाव भारतीय सीमा के भीतर एक तिराहे पर स्थित चेकपोस्ट के नजदीक मिली। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, नाव की बरामदगी के बाद आसपास इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।

पिछले महीने भी एक ऐसी ही घटना में हरामी नाला इलाके के पास से एक नाव लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। हरामी नाला भारत-पाक सीमा पर 500 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला दलदल वाला इलाका है।

पूर्व में यहां से बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मछुआरे घुसपैठ करते पकड़े जा चुके हैं। दलदल होने के कारण सेना के लिए यहां तेजी से कार्रवाई करना मुश्किल होता है।