Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस नरूला का दिल तोड़ 'बिग बॉस' से बाहर आईं युविका चौधरी!

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2015 08:39 AM (IST)

    विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से इस हफ्ते बाहर होने वाली कंटेस्टेंट हैं युविका चौधरी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक युविका रविवार को घर से बाहर हो जाएंगी। लगता है कि युविका के जाने के बाद उनके को-कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला का दिल टूट जाएगा। प्रिंस ने हाल

    मुंबई। विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से इस हफ्ते बाहर होने वाली कंटेस्टेंट हैं युविका चौधरी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक युविका रविवार को घर से बाहर हो जाएंगी।

    OMG! दीपिका ने 4 साल बाद रणबीर से किया प्यार का इजहार

    लगता है कि युविका के जाने के बाद उनके को-कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला का दिल टूट जाएगा। प्रिंस ने हाल ही में युविका के लिए दिल की शेप वाला पराठा बनाकर उन्हें प्रपोज किया था। बदले में युविका ने भी उन्हें किस कर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस भी दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे थे लेकिन अब लगता है कि बिग बॉस के घर में ये लव स्टोरी यहीं रुक जाएगी।

    इससे पहले कीथ सीक्वेरा अपने छोटे भाई की मौत के चलते बिग बॉस का घर छोड़कर अपने परिवार के पास वापस चले गए थे। शो में आईं कीथ की गर्लफ्रेंड रोशेल राव पहले ही उन्हें काफी मिस कर रही हैं।

    हालांकि कीथ शो में वापस आ सकते हैं लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    अवॉर्ड लौटाने वालों का अपमान करने वाले बयान पर विद्या ने दी सफाई