विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन बनेगा बिग बॉस-7 का विजेता, गौहर खान या संग्राम सिंह?

By Edited By:
Published: Tue, 24 Dec 2013 10:11 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 10:58 AM (IST)

टीवी रियलटी शो बिग बॉस-7 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके ग्रैंड फिनाले के पांच दिन ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी रियलटी शो बिग बॉस-7 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके ग्रैंड फिनाले के पांच दिन ही बाकी रह गए है। बिग बॉस के घर में अब सिर्फ पांच प्रतियोगी बचे हैं और जैसे-जैसे फिनाले पास आ रहा है, विजेता को लेकर लगाए जा रहे कयास बढ़ते जा रहे हैं।

जागरण डॉट काम के सर्वे में बिग बॉस-7 के विजेता के तौर पर गौहर खान और संग्राम सिंह सबसे तगड़े दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जागरण डॉट कॉम की ऑनलाइन वोटिंग में दो दिन में गौहर खान को 1932, जबकि संग्राम को 1851 वोट मिल चुके हैं। यानी दोनों के बीच ज्यादा फासला नहीं है और संग्राम कभी भी गौहर को पछाड़ सकते हैं।

बिग बॉस के निर्माता बनेंगे सलमान

पिछले तीन सीजन में बिग बॉस की विजेता महिलाएं ही बनी है, इसलिए काफी लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि कोई पुरुष प्रतियोगी ही बिग बॉस का विनर बनेगा। फिलहाल बिग बॉस के घर में जो पांच प्रतियोगी हैं, उनमें बहुमत भी पुरुषों का है। संग्राम के अलावा घर में दो और पुरुष प्रतिभागी एंडी और एजाज खान मौजूद हैं। हमारे ऑनलाइन सर्वे में एंडी 1186 वोटों के साथ चौथे और एजाज खान 1141 वोटों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। वैसे बिग बॉस के प्रतियोगी रहे कमाल रशीद खाना ने हाल में दावा किया था कि एंडी बिग बॉस-7 के विजेता बनेंगे।

एंडी बनेंगे बिग बॉस के विजेता

भले ही ऑनलाइन वोटिंग में गौहर और संग्राम सबसे आगे हैं, लेकिन बिग बॉस की एक और महिला प्रतिभागी तनीषा मुखर्जी पर दांव खेलने वालों की भी कमी नहीं है। तनीषा 1245 वोटों के साथ हमारे सर्वे में तीसरे पायदान हैं। तनीषा शो के होस्ट सलमान की पसंद रही हैं और अरमान कोहली के साथ बिग बॉस के घर में अपनी 'हरकतों' की वजह से सुर्खियों में रही है।

बिग बॉस के होस्ट सलमान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, आरोप भी गंभीर

पांच दिन बाद यह देखना दिलचस्प रहेगा कि लगातार चौथी बार लोग बिग बॉस फिर से महिला प्रतियोगी को बनाते हैं या इस बार संग्राम, एंडी और एजाज में से कोई एक इस परंपरा को बदलने में कामयाब रह पाएगा। बहरहाल, नतीजा चाहे जो भी आए, लेकिन ग्रैंड फिनाले से पहले आप भी जागरण डॉट काम की इस ऑनलाइन वोटिंग का हिस्सा बनने का मौका न छोडें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर