विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंडी होंगे 'बिग बॉस' के विजेता?

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2013 12:01 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले को बस कुछ ही दिन रह गए हैं। जितनी बेसब्री से दर्शक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले को बस कुछ ही दिन रह गए हैं। जितनी बेसब्री से दर्शक इस शो को देख रहे हैं, उतनी ही बेताबी से इसके विजेता का भी इंतजार कर रहे हैं। तनीषा, गौहर, एंडी, संग्राम और एजाज के बीच भले ही मुकाबला तगड़ा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम जंग तनीषा और एंडी के बीच ही होगी, अभी फैसला हुआ नहीं है कि बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी कमाल रशीद खान ने तो बिग बॉस के विजेता का नाम भी घोषित कर दिया है।

जी हां कमाल रशीद ने कयास लगाए हैं कि इस सीजन के खिताब के हकदार एंडी होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई सीजन की विजेता लड़कियां ही रहीं हैं,क्योंकि लड़के प्रतियोगियों में कुछ खास दम नहीं था, लेकिन इस बार एंडी जितने शानदार तरीके से खेल रहे हैं,इसे देखकर लगता है कि बिग बॉस के विनर वहीं होंगे।

पढ़ें : बिग बॉस : केआरके ने किया घर के अंदर का शर्मसार करने वाला खुलासा

इससे पहले भी कमाल ने बिग बॉस को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि बिग बॉस के कुछ प्रतियोगी घर के साथ-साथ बाथरूम को भी सेक्स का अड्डा बना रहे हैं। इस खबर ने सनसनी फैला दी थी। उन्होंने राहुल महाजन पर भी तंज कसे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।