विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस: केआरके ने किया घर के अंदर का शर्मसार करने वाला खुलासा

By Edited By:
Published: Wed, 18 Dec 2013 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 02:38 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में वो सब कुछ हो रहा है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में वो सब कुछ हो रहा है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। पहले अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के आपत्तिजनक वीडियो, फिर अरमान का जेल जाना और अब कुशाल-गौहर, अरमान-तनीषा को बाथरूम में साथ देखे जाना। पहले घर को और अब बाथरूम को भी सेक्स का अड्डा बना दिया है। जी हां, ये बातें हम नहीं बल्कि बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके कमाल रशीद खान ने लिखी है।

कमाल ने ट्वीट किया है कि जिस तरह से तनीषा बाथरूम से पानी की बाल्टी लेकर आ रहीं हैं, बिग बॉस देखने वाले बच्चे नहीं हैं। उन्हें सब पता होता है। तनीषा ने मुखर्जी खानदान का नाम बदनाम कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि अपने बच्चों को इस तरह से खुले आम नेशनल टीवी पर सेक्स करते हुए देख उनके माता पिता को शर्म से डूब जाना चाहिए। ये किस बेहया परिवार से हैं। जिन्हें किसी भी बात की शर्म नहीं है।

ये बढ़ाते हैं बिग बॉस की टीआरपी

गौहर खान के बारे में उन्होंने लिखा कि गौहर ने खान का नाम नीचा कर दिया। अब खान कहने में भी शर्म आती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाथरूम में ये लोग क्या कर रहे, थे इस बात का अनुभव बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी राहुल महाजन को अच्छी तरह है। उनसे पूछना ज्यादा बेहतर होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर