विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस: सलमान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, आरोप भी गंभीर

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2013 10:22 AM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के साथ विवादों का गहरा नाता रहा है। हर सीजन में कुछ न कुछ कंट्रोवर्सी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के साथ विवादों का गहरा नाता रहा है। हर सीजन में कुछ न कुछ कंट्रोवर्सी देखने को मिलती है और इस सीजन में बिग बॉस की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं। पहले प्रतियोगियों के बीच झगड़ा, प्यार, सेक्सुअल किस्से-कहानियां, पुलिस-थाने और अब शो के मेजबान सलमान खान पर कानूनी तलवार लटक गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सूत्रों ने बताया कि सलमान पर आरोप हैं कि उन्होंने शो के दौरान मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। केवल उनके खिलाफ ही नहीं बल्कि शो के निर्माता और चैनल के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

पढ़ें : अरमान के कम बैक का हो रहा है विरोध

गौरतलब है कि हाल ही में शो की प्रतियोगी रह चुकी सोफिया हयात ने अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस में मार पिट का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद अरमान को जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन बाद में वे रिहा होकर घर वापस आ गए थे। हालांकि उनके कम बैक का जबरदस्त विरोध हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर