विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस : अरमान के 'कम बैक' का हो रहा विरोध

By Edited By:
Published: Thu, 19 Dec 2013 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 02:38 PM (IST)

मुंबई। भले ही बिग बॉस के प्रतियोगी अरमान कोहली की घर में दोबारा वापसी हो गई है,लेकिन उनके कम बैक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही बिग बॉस के प्रतियोगी अरमान कोहली की घर में दोबारा वापसी हो गई है,लेकिन उनके कम बैक का जबरदस्त विरोध हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी अरमान की एंट्री को गलत ठहरा रही है।

जैसे ही अरमान लोनावला पुलिस स्टेशन से बाहर निकले कुछ महिलाओं ने उनकी गाड़ी पर टमाटर फैंकने शुरू कर दिए। यही नहीं महिला सामाजिक कार्यकर्ता रंजना कुमारी कहती हैं कि अरमान ने जिस तरह से एक महिला के साथ बदसलूकी की है, उन्हें शो में एंट्री तो नहीं मिलनी चाहिए बल्कि उन्हें सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि केवल अरमान नहीं शो के निर्माता को भी जेल में बंद कर देना चाहिए।

पढ़ें : अरमान की घर में वापसी

सोशल नेटवर्किग साइट पर भी अरमान के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबल रहा है। कभी अरमान के फैन कहलाने वाले दर्शक भी आज उनकी हरकतों से नाराज हैं। सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लोगों ने कुछ इस तरह की बातें लिखी हैं

कुछ ट्वीट्स

ये कैसा शो है जहां महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार हो रहा है और शो के निर्माता चुपचाप सब सहते रहते हैं।

महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार बाकी लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

इधर, अभिनेत्री पुजा भंट्ट ने भी इस मामले को लेकर सोफिया हयात का साथ दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सोफिया ने अरमान के खिलाफ घर के भीतर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया लेकिन एक रात में ही रिहा भी कर दिया। सोफिया ने अरमान पर मार-पिट करने का आरोप लगाया था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद साफ बोला कि ज्यादातर एपिसोड ऑन एयर नहीं किए गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर