विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के निर्माता बनेंगे सलमान?

By Edited By:
Published: Sun, 22 Dec 2013 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2013 09:52 AM (IST)

सलमान खान अगले सीजन में बिग बॉस में एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान अगले सीजन में बिग बॉस में एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सलमान बिग बॉस के अगले सीजन का निर्माण भी कर सकते हैं। खबर यह भी है कि छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के बाद अभिनेता गेम शो 'दस का दम' के तीसरे सीजन को होस्ट कर सकते हैं। शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु ने इसके लिए अभिनेता से संपर्क किया है।

कलर्स चैनल के साथ कुछ मतभेदों के बाद बिग बॉस के निर्माता एंडेमोल प्रोडक्शन ने अगला सीजन किसी दूसरे चैनल पर प्रसारित करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि सलमान पहले ही कह चुके हैं कि बिग बॉस साथ-7 उनका आखिरी सीजन होगा। अगले सीजन के लिए एंडेमोल और सलमान साथ आ सकते हैं। हालांकि अभिनेता के मैनेजर व कलर्स चैनल ने ऐसी खबर से इन्कार किया है।

सलमान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, आरोप भी हैं बेहद गंभीर

इस बीच, 'दस का दम' का प्रसारण करने वाले चैनल ने अपने कुछ शो दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में हैं। निर्माता सलमान की हां का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने भी कहा था कि उन्हें 'दम का दम' का होस्ट बनकर काफी मजा आया था और वह इसकी फिर मेजबानी करना चाहते हैं। शो के तीन सीजन होस्ट करने को सलमान ने 90 करोड़ की डील साइन की थी लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ही सीजन होस्ट किए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर