Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहिद कपूर अब जज की कुर्सी छोड़ बनेंगे होस्ट!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jul 2015 09:25 AM (IST)

    शाहिद कपूर ने पिछले सप्ताह ही छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया है। एक डांस रियलिटी शो में वे बतौर जज नजर आ रहे हैं। मगर मेकर्स ने शाहिद से शो का एक एपिस ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। शाहिद कपूर ने पिछले सप्ताह ही छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया है। एक डांस रियलिटी शो में वे बतौर जज नजर आ रहे हैं। मगर मेकर्स ने शाहिद से शो का एक एपिसोड उनके ही अंदाज में होस्ट करने की बात की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि करीबी सूत्र ने बताया कि एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि यह बात भी उन पर लाद दी गई थी। यह उनके लिए भी एक सरप्राइज ही था।

    अगली ईद पर शाहरुख आ रहे हैं रईस बनकर, रिलीज हुआ टीजर

    सूत्र ने बताया, 'शाहिद छोटे परदे पर अपने काम को लेकर गंभीर है। वे स्क्रिप्ट से लेकर हर तैयारियां अपने स्तर पर खुद कर रहे हैं। पिछले सप्ताह शूटिंग के दौरान क्रिएटिव टीम ने शाहिद से शो को होस्ट करने की बात कही। शाहिद को स्क्रिप्ट दे दी गई। यह बात उनके लिए भी सरप्राइज ही थी। हालांकि उन्होंने भी सकारात्मक रवैया अपनाते हुए प्लान के साथ आगे बढ़ने में सहमति दिखाई।'

    ढोल की धुन पर थिरके शाहिद

    शो के रेगुलर होस्ट मनीष पॉल एक दिन का ब्रेक लेंगे। सूत्र ने बताया, 'यह पहले से ही तय था। हम शो में मनीष पॉल का किडनैप दिखाएंगे। इसकी पूर्ति शाहिद कपूर करेंगे। यह शो में मनोरंजन को बढ़ाने के लिए किया गया प्रयोग है। शो के कुछ एपिसोड दूसरे जजों के द्वारा भी होस्ट किए जाएंगे।'

    चैनल के प्रवक्ता ने बताया, 'यहां शाहिद की ओर से कोई डिमांड नहीं की गई और ना ये चैनल की ओर से किया गया पब्लिसिटी स्टंट हैं।'

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनीं परिणीति