Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केबीसी 7: 15 सवाल, 7 करोड़ का इनाम

    By Edited By:
    Updated: Fri, 30 Aug 2013 04:22 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' आने में अब सिर्फ एक हफ्ता बाकी रह गया है। आज यह शो लॉन्च हो गया। दर्शकों को रिझाने के लिए इस बार केबी ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' आने में अब सिर्फ एक हफ्ता बाकी रह गया है। आज यह शो लॉन्च हो गया। दर्शकों को रिझाने के लिए इस बार केबीसी विजेता को 7 करोड़ रुपए का इनाम भी मिलेगा। जबकि पिछली बार इनामी राशि 5 करोड़ रुपए थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार 36 एपिसोड का होगा केबीसी

    7 करोड़ के इनाम तक पहुंचने के लिए प्रतियोगी को पूरे 15 सवालों के सही जवाब देने होंगे। इस बार प्रोग्राम में 'सप्त कोटि संदूक' के नाम से एक दिलचस्प चीज जोड़ी गई है। इस संदूक के तहत सिर्फ चार सवालों के सही जवाब देने पर विजेता 7 करोड़ रुपए जीत सकेगा। सप्त कोटि संदूक में चार सवाल होंगे। पहले सवाल का सही जवाब देने पर 1 करोड़, दूसरे का 3 करोड़, तीसरे पर 5 करोड़ और चौथे सवाल का ठीक जवाब देने पर 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

    लाइफलाइन की संख्या भी इस बार चार की जगह पांच कर दी गई है। 'ऑडियंस पोल' और 'फोन ए फ्रेंड' लाइफलाइन के रूप में बरकरार रहेंगी। जबकि 'आस्क द एक्सपर्ट' की जगह 'फ्लिप द क्वेश्चन' और 'डबल डिप' का स्थान '50-50' ने लिया है। एक नई लाइफलाइन 'पावर पपलू' भी जोड़ी गई है। केबीसी 7 का प्रसारण 6 सितंबर से होगा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर