यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सनी और जरीन की ये एडल्ट फिल्में
जब से इरॉटिक-थ्रिलर फिल्म 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही इसको लेकर चर्चाओं का बाजार ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जब से इरॉटिक-थ्रिलर फिल्म 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें हॉट सीन की भरमार है। जरीन खान से लेकर शरमन जोशी तक या फिर करण सिंह ग्रोवर से लेकर तक डेजी शाह तक सभी एक्टर्स ने पहले कभी इतने बोल्ड सीन नहीं किए होंगे। अब सोचिए अगर 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्म के साथ सनी लियोन की कोई हॉट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकरा जाए तो क्या होगा।
सोनम ने दोस्त कट्रीना को ऑफर की फिल्म, बहन रिया करेंगी डायरेक्ट!
खैर, ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बस चार दिसंबर का इंतजार कीजिए। एक तरफ जहां भूषण कुमार की फिल्म 'हेट स्टोरी 3' इसी डेट को रिलीज हो रही है, जिसमें खास तौर से जरीन खान पहली बार कुछ ज्यादा ही बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ये खबर भी सामने आई है कि इसकी रिलीज डेट पर ही सनी लियोन की फिल्म 'मस्तीजादे' भी रिलीज हो रही है, जो पिछले छह महीने से बनकर तैयार पड़ी हुई है। मगर कई आपत्तिजनक सीन की वजह से सेंसर बोर्ड में फंसी हुई थी।
शबाना के अनुरोध पर ऋषि इस महिला केंद्रित फिल्म में आएंगे नजर
इसी वजह से अब तक यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। अब जाकर सेंसर बोर्ड से इसे क्लीन चिट मिल चुकी है और अब जब इसकी रिलीज डेट की घोषणा हुई है तो वो भी टकराएगी अपनी ही जैसी एक और फिल्म से। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर सनी लियोन और जरीन की भिड़ंत में आखिरकार जीत किसकी होगी।
क्या पति के इस काम के लिए प्रेग्नेंट रानी भी साथ गई हैं पेरिस?
आपको बता दें कि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन के बैनर तले बनी फिल्म 'मस्तीजादे' में सनी लियोन के अलावा रितेश देशमुख, तुषार कपूर, वीर दास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वैसे पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 30 अक्टूबर बताई गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस पर रोक लगा दी थी। हालांकि कुछ हफ्तों बाद ही चंद सीन पर कैंची चलाने के बाद इसे चार दिसंबर को रिलीज करने की इजाजत दे दी।
