विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या पति के इस काम के लिए प्रेग्‍नेंट रानी भी साथ गई हैं पेरिस?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 22 Oct 2015 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 07:30 AM (IST)

एक तरफ जहां आदित्‍य चोपड़ा की पत्‍नी रानी मुखर्जी प्रेग्‍नेंट हैं और वहीं दूसरी तरफ वो खुद कई सालों बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक तरफ जहां आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी मुखर्जी प्रेग्नेंट हैं और वहीं दूसरी तरफ वो खुद कई सालों बाद फिल्म 'बेफिक्रे' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की घोषणा कर चुके हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए आदित्य ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और इसके लिए वो इस वक्त पेरिस में मौजूद हैं। चर्चा ये भी है कि उनके साथ रानी भी पेरिस गई हुई हैं।

बॉयफ्रेंड के लिए मांगी गई बिपाशा की यह विश क्या होगी पूरी?

खबर के मुताबिक, आदित्य ने फिल्म 'बेफिक्रे' पर काम की शुरुआत करने के लिए 20 अक्टूबर की तारीख चुनी, क्योंकि दो दशक पहले इस तारीख को उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही उन्होंने पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई थी। यह फिल्म सिर्फ आदित्य के लिए नहीं, बल्कि शाहरुख-काजोल समेत सभी कलाकारों के करियर के लिए मील का पत्थर बन गई थी।

लगता है आदित्य फिल्म 'बेफिक्रे' से भी ऐसा ही वाला जादू चलाने की तैयारी में हैं। उनके साथ पेरिस में मौजूद रानी अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से इन दिनों मीडिया को नजरअंदाज कर रही हैं। इससे पहले रानी को लेकर खबर सामने आई थी कि इस साल वो दुर्गा पूजा को मिस करने वाली हैं।

इस उम्र में भी शमिता शेट्टी को सुपर हॉट लगते हैं सलमान

अब देश से दूर उन्हें कहां इस तरह का सेलिब्रेशन देखने को मिलने वाला है। खैर सूत्रों के मुताबिक, रानी अगले साल जनवरी के अंत में या फरवरी की शुरुआत में बच्चे को जन्म देने वाली हैं और आदित्य अपने बच्चे के पहले बर्थडे पर फिल्म 'बेफिक्रे' को रिलीज कर उन्हें खास तोहफा देने की भी तैयारी में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के लीड रोल में नजर आने की खबर है।