विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस उम्र में भी शमिता शेट्टी को सुपर हॉट लगते हैं सलमान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 21 Oct 2015 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 04:06 PM (IST)

बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्‍टार सलमान खान इस साल दिसंबर में 50 साल के हो जाएंगे। मगर अब भी उन पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान इस साल दिसंबर में 50 साल के हो जाएंगे। मगर अब भी उन पर जान छिड़कने वालों की कमी नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को तो वो अब भी 'सुपर हॉट' लगते हैं। जी हां, उनकी मानें तो उम्र के साथ सलमान खान और भी बेहतर हो जा रहे हैं।

अब पूजा मिश्रा ने लगाया रेप का आरोप, पर नहीं कराया क्लिनिकल ट्रायल

शमिता ने कहा, 'सलमान किसी भी एंगल से 50 के नहीं लगते। मेरे ख्याल से वो उम्र के साथ और भी बेहतर होते जा रहे हैं। वो अब भी सुपर हॉट हैं।' आपको बता दें कि सलमान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' है, जो दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। शमिता आठ नवंबर को लाइफ आेके चैनल पर डांस के जरिए इस फिल्म का प्रमोशन करती नजर आएंगी।

इसके लिए 'प्रेम की दिवाली' नाम से एक स्पेशल प्रोग्राम शूट किया गया है, जिसमें सलमान के साथ उनकी हीरोइन सोनम ने भी हिस्सा लिया। शमिता ने बताया, 'मैं दीप प्रज्वलित करने के साथ शो की शुरुआत कर रही हूं। इसमें सलमान के साथ मेरी बताचीत के कुछ सीन भी हैं।' शमिता काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने भी माना कि वो बॉलीवुड को याद कर रही हैं और साथ ही यह बताया भी दर्शक जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे।

बॉयफ्रेंड के लिए बिपाशा की है चाहत, बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए 'हेट स्टोरी 3'