विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पूजा मिश्रा ने लगाया रेप का आरोप, पर नहीं कराया क्लिनिकल ट्रायल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 21 Oct 2015 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 03:29 PM (IST)

मुंबई की मॉडल और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्‍स-कंटेस्‍टेंट पूजा मिश्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई की मॉडल और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने एक बिजनेसमैन पर रेप जैसा संगीन आरोप लगा दिया है। जी हां, खबर के मुताबिक पूजा ने ग्रेटर कैलाश (जीके) के एक होटल में जमकर हंगामा किया और उन्होंने फोन पर पुलिस से शिकायत कर एक बिजनेसमैन पर रेप करने का आरोप भी लगा दिया।

अमिताभ ने इसलिए यूपी सरकार की 50 हजार पेंशन लेने से किया इंकार

हालांकि पुलिस के अनुरोध पर न तो उन्होंने चिकित्सकीय परीक्षण कराया और न ही आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत ही दी। फिलहाल ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने किसी प्रोग्राम के लिए पूजा से एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट के बाद उन्होंने पूजा को ग्रेटर कैलाश एम ब्लॉक मार्केट स्थित होटल मधुबन में ठहरा दिया। वह वहां कई दिनों तक रुकीं। रविवार रात किसी बात पर पूजा को गुस्सा आ गया। उन्होंने होटल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर आयोजक पर ही रेप का आरोप भी लगा दिया।

'प्रेम' बनकर सलमान ने सोनम के साथ इस खूबसूरत अंदाज में मनाई दिवाली

आपको बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को पूजा ने करोलबाग के एक नामी स्टोर में जमकर ड्रामा किया था। उन्होंने ट्वॉय पिस्टल निकाल कर लोगों को डराने की भी कोशिश की थी। उन्होंने स्टोर में मौजूद दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। उस दौरान पूजा करोलबाग स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं। पुलिस की मानें तो पूजा दिल्ली-एनसीआर के कई होटलों और गेस्ट हाउस में हंगामा कर चुकी हैं। वह कई लोगों पर रेप और छेड़खानी का आरोप भी लगा चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।