विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शबाना के अनुरोध पर ऋषि इस महिला केंद्रित फिल्‍म में आएंगे नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 11:37 AM (IST)

अभिनेता ऋषि कपूर इस उम्र में भी फिल्‍मों में अलग-अलग तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को चौंकाते नजर आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर इस उम्र में भी फिल्मों में अलग-अलग तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को चौंकाते नजर आ रहे हैं। खबर है कि वो आने वाली महिला केंद्रित फिल्म 'चाक एन डस्टर' में भी अभिनय करते दिखेंगे। जिसमें शबाना आजमी, जूही चावला से लेकर दिव्या दत्ता, जरीना वहाब जैसी मंझी हुईं अभिनेत्रियां हैं।

अपनी दोनों बेटियों के साथ माता के दरबार में दिखीं सुष्मिता

हालांकि इस फिल्म में ऋषि कपूर अतिथि भूमिका में होंगे। जयंत गिलतार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनय करने के लिए शबाना आजमी ने उनसे अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया। शबाना आजमी ने ट्विटर के माध्यम से इस फैसले के लिए उनका तहे दिल से स्वागत भी किया।

क्या पति के इस काम के लिए प्रेग्नेंट रानी भी साथ गई हैं पेरिस?

शबाना ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ में ऋषि कपूर का स्वागत है और मेरे अनुरोध पर अतिथि भूमिका के लिए सहमत होने के लिए धन्यवाद।'। आपको बता दें कि यह फिल्म शिक्षकों की चुनौतीपूर्ण जिंदगी और देश की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, समीर सोनी और गिरीश कर्नाड भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।