विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साेनम ने दोस्‍त कट्रीना को ऑफर की फिल्‍म, बहन रिया करेंगी डायरेक्‍ट!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 22 Oct 2015 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 11:25 AM (IST)

अब बॉलीवुड में भी नई बयार चल पड़ी है। दो हीरोइनों के बीच कभी नहीं हो सकती दोस्‍ती वाली धारणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब बॉलीवुड में भी नई बयार चल पड़ी है। दो हीरोइनों के बीच कभी नहीं हो सकती दोस्ती वाली धारणा टूटती नजर आ रही है। अब सोनम कपूर और कट्रीना कैफ को ही ले लीजिए। आज के समय में दोनों बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार हैं और एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी हैं। फिर भी दोनों के बीच काफी अच्छी जमती हैं।

पूनम पांडे की तरह इस मॉडल ने भी न्यूड होने का किया ऐलान

दोनों खुलकर मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफें भी कर चुकी हैं। तब से दोनों की दोस्ती के चर्चें भी खूब होने लगे हैं। अब तो खबर ये है कि सोनम ने कट्रीना को अपनी एक फिल्म में काम करने का ऑफर तक दे दिया है। जी हां, सूत्रों की मानें तो सोनम ने कट्रीना को कहानी तक सुना डाली है, जो कट्रीना को पसंद भी आई है। अब वो सोनम की बहन रिया के साथ मुलाकात कर इस बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं। दरअसल आपको बता दें कि रिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इसमें सोनम भी नजर आएंगी।

फिलहाल सोनम अपनी फिल्म 'बैटल फॉर बिट्टोरा' में व्यस्त हैं। अगले साल इसकी शूटिंग पूरी होते ही अपनी बहन की इस फिल्म पर काम शुरू देंगी। सुनने में अाया है कि यह महिला केंद्रीत फिल्म होगी, जिसमें कट्रीना, सोनम के अलावा अनुष्का शर्मा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

क्या पति के इस काम के लिए प्रेग्नेंट रानी भी साथ गई हैं पेरिस?

सूत्रों के मुताबिक, कट्रीना इस फिल्म को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि कट्रीना ने अभी ग्लासगो में अपनी फिल्म 'बार बार देखो' का पहला शेड्यूल खत्म किया है और अब वो रिया की फिल्म की कहानी पर काम करेंगी। वो हमेशा ही पहले कहानी सुनती हैं और फिर फिल्म करने या ना करने का फैसला करती हैं। यह भी सुनने में आया है कि रिया इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहती हैं। आखिरकार बतौर डायरेक्टर उनकी यह पहली फिल्म जो होगी।